Best Places to Visit Near Jaipur 2023: राजस्थान की राजधनी जयपुर में कई बेहतरीन पर्यटक स्थल हैं, जहां देश - विदेश से पर्यटक घूमने आते हैं। लेकिन आपको जयपुर के पास स्थित कुछ ऐसे ऑफबीट स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप विंटर वैकेशन के अपने प्लान में शामिल कर यहां के प्राकृतिक नजारों व इतिहास के बारे में जान सकते हैं।
जयपुर के निकट है बेहद खूबसूरत टूरिस्ट स्पॉट सांभर (फाइल फोटो)
तो चलिए जानते हैं कि, जयपुर के नजदीक ऑफबीट पर्यटन स्थल सांभर के बारे में। जयपुर से करीब 80 किमी की दूरी पर मौजूद है सांभर। यहां आने के लिए नजदीकी हवाई अड्डा जयपुर है।
