Best Places to Visit in Jaipur : अपने जयपुर टूर प्लान में इन जगहों को जरूर करें शामिल, कुछ ही दूरी पर ये शानदार टूरिस्ट प्लेस

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 20, 2022, 02:22 PM IST

Best Place Visit in Jaipur : जयपुर सहित आसपास के इलाकों में अपने अतीत को समेटे राजपूती विरासत का इतिहास भी देखने व जानने के लायक है। राजधानी जयपुर के पर्यटन स्थलों में जो नाम आपके जेहन में सबसे पहले आता है वो है हवा महल। देश के सबसे सुंदर शहरों की फेहरिस्त में शामिल जयपुर आने का अगर आप न्यू ईयर में प्लान कर रहे हो तो इस बेहद सुंदर शहर के अलावा इसके आसपास के इलाकों को भी अपनी ट्रिप में शामिल कर सकते हैं। इनमें से कई जगह तो विश्व प्रसिद्ध है।

KEY HIGHLIGHTS
  • विंटर वेकेशन में जयपुर समेत देखें ये इलाके भी
  • भूतों से जुड़ी कहानियों वाली जगहों पर जाना ना भूलें
  • राजस्थान का जंगल आपके ट्रिप को रोमांच से भर देगा

Best Place Visit in Jaipur : पूरे विश्व में गुलाबी शहर के नाम से मशहूर राजधानी जयपुर से तो आप सभी अच्छे से परिचित होंगे। यहां की फिजा में देशी घी से ठेठ मारवाड़ी घेवर, फिणी, दाल,बाटी व चूरमे की महक तो है ही। इसके अलावा जयपुर सहित आसपास के इलाकों में अपने अतीत को समेटे राजपूती विरासत का इतिहास भी देखने व जानने के लायक है। राजधानी जयपुर के पर्यटन स्थलों में जो नाम आपके जेहन में सबसे पहले आता है वो है हवा महल। देश के सबसे सुंदर शहरों की फेहरिस्त में शामिल जयपुर आने का अगर आप न्यू ईयर में प्लान कर रहे हो तो इस बेहद सुंदर शहर के अलावा इसके आसपास के इलाकों को भी अपनी ट्रिप में शामिल कर सकते हैं। तो चलिए आपको जयपुर समेत इसके नजदीकी इलाकों के बारे में बताते हैं।

Jaipur News

जयपुर आने का आप न्यू ईयर में प्लान कर रहे हो तो इसके आसपास के इलाकों को भी अपनी ट्रिप में शामिल कर सकते हैं।



अद्भुत वास्तु शैली की नजीर है हवा महल

महाराजा सवाई सिंह द्वारा बनवाया गया हवा महल अद्भुत वास्तु शैली की नजीर है। इस शाही महल को रानियों के लिए बनवाया गया था। जिसके पीछे का मकसद था, वे बाहर होने वाली आयोजनों को महल के झरोखों से देख सकें। इस महल के निर्माण में हिन्दू, राजपूत व इस्लामिक वास्तुकला का समावेश किया गया। बता दें कि हवा महल में 953 झरोखे हैं। जयपुर में आमेर फोर्ट के अलावा नाहरगढ़ व जयगढ़ के किले भी हैं। यहां से आप जयपुर शहर की खूबसूरती को देख पाएंगे। किलों की दीवारों पर प्राचीन शैली से बने चित्र व आभूषणों से सजी कलाकृतियां बरबस मन को मोह लेती हैं। जयपुर को अन्य शहरों से अलग पहचान दिलाता है जंतर-मंतर। इसका निर्माण महाराजा सवाई जयसिंह ने करवाया था। बता दें कि जंतर-मंतर को यूनेस्को की ओर से विश्व धरोहर में शामिल किया गया है। रजवाड़ों के समय में ज्योतिषीय व खगोलीय घटनाओं की भविष्यवाणी करने के लिए इसका निर्माण करवाया गया था।

End of Feed