Best Places to Visit in Jaipur 2023: दुनिया की सबसे बड़ी अंगूठी, पानी पर तैरते पत्थर और कई अजूबों से भरा है जयपुर का खजाना म्यूजियम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 5, 2023, 07:24 PM IST

Best Places to Visit in Jaipur 2023: गुलाबी नगरी के 3 एकड़ में फैले इस खजाना महल म्यूजियम में आपको संसार की 15 हजार से भी अधिक अद्भुत व बेशकीमती वस्तुएं देखने को मिलेगी। कुछ चीजें तो यहां पर 100 से भी अधिक पुरानी है। यहां प्रमुख आकर्षण का केंद्र शार्क का दांत व इजिप्ट की ममी का स्टोन दिखाई देगा। गुलाबी नगरी का ये अनोखा म्यूजियम सैलानियों के घूमने की सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है।

KEY HIGHLIGHTS
  • जयपुर में 3 एकड़ में बना है ये अद्भुत खजाना महल म्यूजियम
  • इसके निर्माण पर करीब 6 करोड़ की राशि हुई खर्च
  • इसमें रखी हैं 15 हजार बेशकीमती वस्तुएं

Best Places to Visit in Jaipur 2023: सर्दी का मौसम अपने पूरे परवान पर है, वहीं विंटर वैकेशन भी चल रही हैं। ऐसे में अगर आप इस समय किसी खास जगह जाने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए गुलाबी नगरी जयपुर में इससे अच्छी घूमने की अद्भुत जगह और कोई हो ही नहीं सकती। वैसे आपने म्यूजियम तो कई जगह देखें होंगे, लेकिन राजधानी जयपुर में एक अनूठा म्यूजियम है, जिसे देख आपके मुंह से निकलेगा वाह!

Jaipur News (6)

जयपुर के अद्भुत म्यूजियम में रखे बेशकीमती हीरे व जवाहरात (फाइल फोटो)

गुलाबी नगरी के 3 एकड़ में फैले इस खजाना महल म्यूजियम में आपको संसार की 15 हजार से भी अधिक अद्भुत व बेशकीमती वस्तुएं देखने को मिलेगी। कुछ चीजें तो यहां पर 100 साल से भी अधिक पुरानी है। जानकारी के मुताबिक, इस म्यूजियम के निर्माण में करीब 6 करोड़ की राशि खर्च हुई है। तो फिर देर किस बात की अपने विंटर वैकेशन प्लान में जयपुर की इस जगह को शामिल कर इस बार न्यू ईयर पर इस जगह विजिट कर अपने यादगार पलों में इसे संजोएं।

End of Feed