Best Place to Near Jaipur: ब्रह्मा जी सृष्टि के रचयिता माने जाते हैं, इस बात का जिक्र सनातन धर्म के ग्रंथों और पुराणों में मिलता है। सनातन धर्म में आदिकाल से देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना का विधान चला आ रहा है। मगर, हैरानी तो इस बात की है कि, संसार के निर्माणकर्ता की पूजा का उल्लेख किसी भी धर्मग्रंथ और पुराण में नहीं मिलता। इसके अलावा एक और आश्चर्यजनक बात है कि, सभी देवों व देवियों के संसार में अनेक मंदिर व देव स्थान हैं।
राजस्थान के पुष्कर में है देश का एकमात्र पौराणिक ब्रह्मा मंदिर (फाइल फोटो
मगर, ब्रह्मा जी का सिर्फ एक ही मंदिर है। जो कि, राजस्थान के अजमेर जिले में अरावली पर्वतमाला की तलहटी में बसी पुष्कर नगरी में है। अब आप सोच रहे होंगे कि, आखिर ऐसा क्या है जो ब्रह्मा जी की पूजा नहीं होती व उनका महज एक ही मंदिर है। तो चलिए आपको बताते हैं पौराणिक कथाओं के मुताबिक, इसके पीछे की वजह। जयपुर से पुष्कर की दूरी करीब 150 किमी है, नजदीकी एयरपोर्ट किशनगढ़ है। जबकि रेलवे स्टेशन अजमेर है।
