उदयपुर कन्हैयालाल हत्याकांड पर गहलोत का वार, NIA की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल, PM मोदी से की ये मांग

उदयपुर के कन्हैयालाल हत्याकांड को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने NIA की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।गहलोत ने कहा कि तीन साल बीतने के बाद भी जांच एजेंसी कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाई। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार होती तो छह से आठ महीने में फैसला आ जाता।

जयपुर : राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने उदयपुर के कन्हैयालाल हत्याकांड को लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। मंगलवार को जयपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में गहलोत ने कहा कि तीन साल बीत जाने के बावजूद NIA इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाई है। गहलोत ने दावा किया कि उनकी सरकार के दौरान महज तीन घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था और पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये की सहायता राशि भी दी गई थी। उन्होंने कहा कि यदि यह मामला उनकी सरकार के पास होता तो छह से आठ महीने के भीतर सजा सुना दी जाती।

उदयपुर कन्हैयालाल हत्याकांड पर गहलोत का वार, NIA की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल, PM मोदी से की ये मांग

पूर्व मुख्यमंत्री ने हाल ही में पीड़ित परिवार से हुई मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा, “परिवार मुझसे पूछ रहा था कि तीन साल हो गए, हमें कब न्याय मिलेगा? यह सवाल आज पूरे प्रदेश की जनता पूछ रही है।” उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने परिवार को 5 लाख और 50 लाख रुपये के मुआवजे के नाम पर केवल गुमराह किया है।

End of Feed