ह्वील चेयर ना मिलने पर नाराज पिता अस्पताल के थर्ड फ्लोर पर स्कूटी से पहुंचा, कोटा का का मामला

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Jun 17, 2023, 02:40 PM IST

MBS Hospital Kota News: राजस्थान के कोटा के एमबीएस अस्पताल में एक नजारे से हर कोई हैरान था। एक शख्स स्कूटी लेकर अस्पताल की तीसरी मंजिल पर अपने मरीज को लेकर पहुंचा। वजह जान आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल जब उस शख्स ह्वील चेयर नहीं मिली तो मरीज को वार्ड तक पहुंचाने के लिए उसने इस तरह का फैसला लिया।

MBS Hospital Kota News: इस बात पर बहस हो सकती है कि कोटा के वकील को स्कूटी पर अपने बच्चे को बैठाकर अस्पताल के वार्ड में नहीं जाना चाहिए था। लेकिन एक लाचार पिता के पास कोई विकल्प नहीं था। मामला कोटा के एमबीएस अस्पताल का है। एक वकील के बेटे के पैर में फ्रैक्चर था। तीसरी मंजिल पर ऑर्थोपेडिक विभाग तक पहुंचने के लिए ह्वील चेयर ना मिलने पर पहले उसने इलेक्ट्रिक स्कूटर को लिफ्ट के जरिए तीसरे तल तक पहुंचा और स्कूटी को वार्ड तक ले गया। वार्ड से वापसी करने पर वार्ड इंचार्ज ने उसकी स्कूटी से की निकाल ली जिसके बाद दोनों में झगड़ा हुआ। जब यह जानकारी पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंच विवाद को शांत कराया।

MBS Hospial Kota

एमबीएस अस्पताल कोटा का मामला

शिकायत ना करने पर रिपोर्ट नहीं हुई दर्ज

शिकायत के अभाव में पुलिस ने कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की और बाद में दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला सुलझा लिया गया। एमबीएस अस्पताल की ओपीडी में गुरुवार दोपहर करीब 1.30 बजे एक असामान्य दृश्य दिखाई दिया, जब एक काले कोट वाला व्यक्ति, जिसने खुद को मनोज जैन के रूप में पहचाना, एक वकील को अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी के साथ लिफ्ट की ओर जाते देखा गया। यहां तक कि वह अपनी स्कूटी के साथ लिफ्ट में घुसे और तीसरी मंजिल पर आर्थोपेडिक वार्ड में अपने बेटे को ले जाने के लिए पहुंचे, जिसके एक पैर में प्लास्टर लगा हुआ था। वार्ड में स्कूटी के साथ एडवोकेट को देखकर वार्ड के सभी लोग दंग रह गए।

End of Feed