दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे भीषण सड़क हादसा, पुलिस वैन को टक्कर मारने के बाद आग का गोला बनी कार, 7 पुलिसकर्मी समेत 14 घायल

Alwar Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार कार ने पुलिस वैन को टक्कर मार दी, जिसके बाद कार में आग लग गई। कार में सवार लोगों ने किसी तरह कूदर जान बचाई। बता दें कि पुलिस वैन और कार में सवार कुल 14 लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Alwar Accident: राजस्थान के अलवर जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां तेज रफ्तार कार ने पुलिस वैन को पीछे से टक्कर मार दी। दोनों वाहनों के बीच हुई भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि टक्कर मारने वाली कार में आग लग गई और गाड़ी देखते ही देखते जलकर राख हो गई। इस हादसे में 14 लोग घायल हुए हैं, जिसमें से 7 पुलिसकर्मी और 4 बच्चे शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।

पुलिसकर्मी एक मुल्जिम को लेने के लिए डीग जिले से दौसा जा थे।

पुलिस चौकी प्रभारी इलियास खान ने बताया कि डीग जिले से 7 पुलिसकर्मी एक मुल्जिम को लेने के लिए दौसा जा रहे थे, तभी दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर पिनान के पास वह हादसे का शिकार हो गए। अधिकारी ने बताया कि पुलिस वैन को पीछे से आई तेज रफ्तार एक कार ने टक्कर मार दी। पुलिस की गाड़ी में 7 पुलिसकर्मी सवार थे। जबकि दूसरी गाड़ी में चार बच्चे सहित 7 लोग थे।

End of Feed