Vandebharat Express Accident News: मौत कहीं भी और कभी भी आ सकती है। राजस्था के अलवर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। अजमेर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से एक गाय टकराई और उसकी वजह से ट्रैक पर पेशाब कर रहे शख्स की जान चली गई। गाय का कुछ टुकड़ा उस शख्स पर गिर गया था।मृतक की पहचान शिवदयाल शर्मा नाम के शख्स के तौर पर हुई है 23 साल पहले भारतीय रेलवे में इलेक्ट्रिशियन के पद पर थे। शर्मा के रिश्तेदारों के मुताबिक एक गाय काली मोड़ी गेट के पास वंदे भारत एक्सप्रेस के रास्ते में आ गई थी। ट्रेन ने गाय को इतनी जोरदार टक्कर मारी थी कि उसके कुछ टुकड़े 30 मीटर दूर पेशाब कर रहे शिवदयाल शर्मा की शरीर पर गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वंदे भारत ट्रेन और मवेशियों के टक्कर के कई मामले पहले भी आ चुके हैं, सबसे अधिक केस मुंबई- गुजरात ट्रैक पर दर्ज किए गए।
अलवर की घटना(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- अरावली विहार पुलिस स्टेशन इलाके की घटना
- वंदे भारत ट्रेन ने गाय को मारी थी टक्कर
- गाय के कुछ टुकड़े एक शख्स पर गिरे
- करीब 30 मीटर दूर पेशाब कर रहा था शख्स
- शख्स की मौके पर हुई मौत
वेस्टर्न रेलवे मेटल फेंसिंग पर कर रहा है काम
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पटरियों पर मवेशियों के साथ टकराव अपरिहार्य है और लगभग 130-160 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली सेमी-हाई-स्पीड वंदे भारत ट्रेनों को डिजाइन करते समय इसे ध्यान में रखा गया है।इस बीच पश्चिम रेलवे ने 620 किमी से अधिक लंबे मुंबई-अहमदाबाद ट्रंक रूट पर मेटल फेंसिंग लगाने का फैसला किया है ताकि जानवरों को ट्रैक पर आने से रोका जा सके और दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
