जयपुर में टच डाउन कर टेकऑफ कर गया यात्री विमान, आधे घंटे हवा में चक्कर लगाकर फिर किया लैंड

हैदराबाद से जयपुर आने वाली फ्लाइट आज सुबह जयपुर में लैंड नहीं कर पाई, जिसके कारण विमान आधे घंटे तक हवा में घूमता रहा। हालांकि, आधे घंटे बाद विमान सुरक्षित लैंड कर गया। इसी तरह जयपुर से गुवाहाटी के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में टेकऑफ से पहले तकनीकी समस्या आ गई।

हैदराबाद से उड़ी फ्लाइट को जयपुर में लैंड करना था, लेकिन पायलट फ्लाइट को लैंड कराने में असफल रहे। इसके बाद विमान लगभग आधे घंटे तक जयपुर के आसमान में चक्कर लगाता रहा और इस दौरान यात्रियों की जान हलक में अटकी रही। चलिए जानते हैं क्या है मामला।

Air India Express

जयपुर एयरपोर्ट पर टच डाउन के बाद फिर उड़ा विमान

एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-2870 ने गुरुवार को हैदराबाद से उड़ान भरकर जयपुर एयर स्पेस में पहुंचने के बाद लैंडिंग में असफलता का सामना किया। सुबह 8:05 बजे जयपुर के एयर स्पेस में पहुंचने के बाद, पायलट ने 8:08 बजे लैंडिंग की कोशिश की, लेकिन कुछ ही सेकंड में टेक ऑफ कर लिया।

End of Feed