जयपुर: अच्छी खबर! अब जयपुर से जोधपुर का सफर एक घंटे में, नई उड़ान फरवरी से, जानें पूरा शेड्यूल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 18, 2023, 07:03 PM IST

करीब 3 साल बाद एक निजी विमानन कंपनी जयपुर से जोधपुर के बीच सीधी फ्लाइट शुरू करने जा रही है। यह उड़ान 2 फरवरी से आरंभ होगी जो कि, 24 मार्च तक जारी रहेगी। इसमें जोधपुर से जयपुर तक के सफर में महज एक घंटा लगेगा व किराया 3 हजार होगा। वर्तमान में जोधपुर की प्रदेश के किसी भी बड़े शहर से एयर क्नेक्टिविटी नहीं है।

KEY HIGHLIGHTS
  • जयपुर से जोधपुर के बीच 3 साल बाद सीधी उड़ान होगी शुरू
  • निजी विमान कंपनी ने 2 फरवरी से 24 मार्च तक फ्लाइट आरंभ की है
  • अब दोनों शहरों के बीच एक घंटे में सफर होगा तय


Jaipur: राजस्थान की सूर्य नगरी जोधपुर से जयपुर के बीच उड़ान का लोगों को लंबे समय से इंतजार था। अच्छी बात ये है कि, अब लोगों को जोधपुर से जयपुर पहुंचने में महज एक घंटा लगेगा। एक निजी विमानन कंपनी आगामी दो फरवरी से नई उड़ान शुरू करने जा रही है।

Jaipur News

जयपुर-जोधपुर के लिए सीधी फ्लाइट फरवरी से शुरू

बता दें कि, जी20 समिट आगामी दो फरवरी से जोधपुर में होगा। इसमें शामिल होने विदेशों से मेहमान आएंगे। यही वजह है कि, दो फरवरी से ये फ्लाइट आरंभ की जाएगी। प्रवासियों समेत जोधपुर के लोगों को ये सुविधा मिलेगी। गौरतलब है कि, गत लंबे अरसे से जोधपुर से राजस्थान के किसी भी बड़े शहर के लिए उड़ान नहीं है। तीन साल पहले एक निजी कंपनी की उड़ान जयपुर से जोधपुर के लिए थी, जो कि बाद में बंद हो गई।

End of Feed