Rajasthan Ki Taaja Khabar (आज की राजस्थान की ताजा न्यूज लाइव, आज के राजस्थान समाचार) 21 सितंबर 2023 LIVE : बाड़मेर जिले के ग्रामीण थाना क्षेत्र के लंगेरा गांव से जमीन बेचने के बाद रुपए बटवारे के विवाद का मामला सामने आया है। मानसून के आगमन के साथ ही राजस्थान में कल से बारिश का दौर शुरू होने जा रहा है। जैसलमेर में 20 सितंबर को ट्रेन से कटे मृतक युवक की पहचान हो चुकी है। वहीं, इंडियन नेवी में नौकरी करने की चाह रखने वाले बेरोजगार युवकों के लिए बंपर भर्ती निकली है। राजस्थान के सभी जिलों-कस्बों की सभी छोटी-बड़ी खबरें आप एक साथ इस जगह पढ़ पाएंगे। दिनभर आप इस पेज पर बने रहे और अपने इलाके की लेटेस्ट अपडेट जानते रहें। इन्हीं खबरों के साथ ही इन्हीं राज्यों के प्रमुख समाचार इस प्रकार हैः
राजस्थान की बड़ी खबरें, 21 सितंबर 2023: Indian Navy में निकली बंपर भर्ती, रेपिस्ट कोच को 20 साल की सजा, पैसे की विवाद में पिता की मौत
- आज दोपहर 12 बजे सीएम अशोक गहलोत जयपुर के बड़ी चौपड़ पर मेट्रो फेज वन-सी के तहत 1450 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
- नाबालिग फुटबॉल खिलाड़ी से रेप करने वाले रेपिस्ट कोच को आदालत ने 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है साथ ही फैसले में पॉक्सो कोर्ट ने 60 हजार रुपए का आर्थिक दंड भी लगाया है।
- बाड़मेर जिले के ग्रामीण थाना क्षेत्र के लंगेरा गांव से जमीन बेचने के बाद रुपए बटवारे के विवाद का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि रुपए बटवारे के विवाद में बेटे ने बाप की जान ले ली।
- जैसलमेर में 20 सितंबर को ट्रेन से कटे मृतक युवक की पहचान हो चुकी है। बताया जा रहा है कि मृतक बीकानेर का रहने वाला है। शव का पोस्टमार्टम कर पुलिस लाश को मृतक के परिजनों को सौपेंगी।
- कन्हैयालाल हत्याकांड के आरोपियों को पकड़ने वाले राजसमंद के दो युवकों को कैबिनेट में सरकारी नौकरी देने का फैसला किया गया। बताया जा रहा है कि दोनों युवकों को अभी तक कोई मदद नहीं मिली थी।
- देवली थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग जयपुर पर पनवाड़ मोड़ के समीप एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 1 लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
- मानसून के आगमन के साथ ही राजस्थान में कल से बारिश का दौर शुरू होने जा रहा है। वहीं, मौसम विशेषज्ञों की माने तो प्रदेश में अब तक 11 प्रतिशत से ज्यादा बरसात हो चुकी हैं।
- इंडियन नेवी में नौकरी करने की चाह रखने वाले बेरोजगार युवकों के लिए बंपर भर्ती निकली हैं। इसके लिए उम्मीदवार नेवी की ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर 25 सितंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
