Rajasthan Weather: झुलस रहे राजस्थान को दोहरी मार; अगले हफ्ते बारिश कम, चलेगी लू

आज का मौसम राजस्थान, 8 June 2025 Rajasthan mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: राजस्थान में एक बार फिर गर्मी का दौर शुरू हो गया है। दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, पारा 45 पार पहुंच रहा है। इसी के साथ हीटवेव की आशंकाएं भी जताई जा रही हैं। अगले हफ्ते सामान्य से कम बारिश हो सकती है, जिससे गर्मी का कहर कुछ ज्यादा झेलना पड़ेगा। आइए जानते हैं राजस्थान के मौसम का हाल।

Rajasthan Jaipur Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: राजस्थान में जबसे बारिश का सिलसिला टूटा है, पारा तेजी से चढ़ने लगा है। कल अधिकतम तापमान का स्तर 45 डिग्री को पार कर गया। आज से पश्चिमी राजस्थान के कई हिस्सों में हीटवेव भी चलने का अंदेशा है। मौसम विभाग ने अगले सप्ताह के लिए जो पूर्वानुमान जारी किए हैं, उसके मुताबिक 19 जून तक प्रदेश में सामान्य से कम बारिश रह सकती है। यानी, राज्य फिलहाल गर्मी झेलने वाला है।

weather rajasthan 8 june

राजस्थान में गर्मी से राहत के लिए बारिश का इंतजार

आज से हीटवेव

रविवार से 10 जून तक बीकानेर संभाग में पारा 45 डिग्री के स्तर को भी पार कर सकता है। इसी के साथ आज से लू भी चलने वाली है। 8 जून और 9 जून को बीकानेर-श्रीगंगानगर समेत 4 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। साथ ही तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है। 10 जून तक कुछ शहरों में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस या उससे भी ऊपर दर्ज होने की भारी संभावना है। राजधानी जयपुर में पारे में 2 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

End of Feed