राजस्थान में बरसात बनी आफत! नदी-नाले उफान पर, कई जिलों में जलभराव; आज भी बारिश का अलर्ट

आज का मौसम राजस्थान, 30 July 2024 Rajasthan mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: राजस्थान में आने वाले 5-6 दिनों तक मॉनसून एक्टिव रहने वाला है। इस दौरान भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। बारिश के चलते कई जिलों में जलभराव और बाढ़ की स्थिति देखने को मिली है, साथ ही नदियों भी उफान पर हैं।

Rajasthan Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: राजस्थान में लगातार हो रही बारिश कहर बरपाने लगी है। बारिश के चलते जगह-जगह जलभराव देखने को मिल रहा है। वहीं पूर्वी राजस्थान में बारिश से नदियों का जलस्तर बहुत बढ़ गया है। जिससे कुछ जगहों पर बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। राजस्थान में आने वाले दिनों में बारिश का दौर जारी रहने वाला है। मौसम विभाग ने आगामी 5-6 दिनों तक प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 4 अगस्त तक यहां का मौसम ऐसा ही रहने वाला है। आइए जानते हैं कि आज राजस्थान में कैसा मौसम रहेगा।

End of Feed