Rajasthan Weather: राजस्थान में बारिश के चलते सर्द हुआ मौसम, आज भी इन जगहों पर बरसेंगे बदरा, पढ़ें वेदर अपडेट

आज का मौसम राजस्थान, 3 March 2025 Rajasthan mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: राजस्थान आज कुछ जगहों पर बारिश होने का अनुमान है। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में यह बदलाव देखने को मिलेगा। रविवार को जयपुर और भरतपुर संभागों में कहीं-कहीं पर बारिश दर्ज की गई। इस दौरान सबसे गर्म शहर चित्तौड़गढ़ और सबसे ठंडा शहर लूणकरणसर रहा।

Rajasthan Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: राजस्थान में मौसम लगातार करवट ले रहा है। कभी तेज धूप निकल रही है, तो कभी आसमान में बादलों ने डेरा डाला हुआ है। प्रदेश में सर्दी की विदाई लगभग हो चुकी है। कई जिलों का तापमान 30 डिग्री के ऊपर भी दर्ज किया जा रहा है। इस बीच बारिश का मौसम भी देखने को मिल रहा है। रविवार को प्रदेश में कुछ जगहों पर बारिश दर्ज की गई। आज भी कहीं-कहीं पर बारिश की संभावना जताई जा रही है। इस सप्ताह तापमान में गिरावट भी देखने को मिल सकती है।

Rajasthan Weather

राजस्थान का मौसम

इन जगहों पर बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश देखने को मिल सकती है। इस दौरान गंगानगर, हनुमानगढ़ और आसपास के इलाकों में गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। बाकी के हिस्सों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। आने वाले 48 घंटों में तापमान में कोई खास बदलाव आने के आसार नहीं है। हालांकि 4 मार्च से उत्तरी हवाओं का असर देखने को मिलेगा। जिसके प्रभाव से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

End of Feed