Rajasthan Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: राजस्थान में मॉनसून की वापसी के बावजूद कई जिलों में बारिश देखने को मिल रही है। साथ ही कुछ जिलों में ओलावृष्टि भी हुई है। जिसके चलते पारा अचानक लुढ़क गया है। प्रदेश के तापमान में 4 से 5 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। जिससे ठंड का असर होने लगा है। हालांकि न्यूनतम तापमान अभी तक सामान्य से ऊपर ही बना हुआ है। राजस्थान में बीते दो दिन तक लगातार आसमान में काले बादल डेरा डाले रहे। साथ ही कई जगहों पर बारिश भी दर्ज की गई है। जिसके बाद अब मौसम साफ हो गया है। लेकिन ठंड का अहसास अभी भी हो रहा है।
आज राजस्थान का मौसम
आज शुष्क रहेगा राजस्थान का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान कहीं भी बारिश होने का कोई अनुमान नहीं है। राजस्थान में 28 अक्टूबर तक दोनों हिस्सों में कहीं भी बारिश की कोई संभावना नहीं है। इस दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क बना रह सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि राजस्थान में आगामी दिनों ठंड बढ़ने वाली है। पूर्वानुमान के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। जिसके चलते उत्तर भारत के कुछ राज्यों में बर्फबारी होने की संभावना है। जिसकी वजह से ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों की ओर आएंगी, जिससे सर्दी भी बढ़ेगी। उत्तर भारत के मौसम में बदलाव का असर राजस्थान में भी देखने को मिलेगा।
ये भी पढ़ें - Cyclone Dana: बिहार में दाना तूफान को लेकर अलर्ट, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; दर्जनभर ट्रेनें रद्द
अधिकतम तापमान में गिरावट से सर्दी का अहसास
मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में पिछले 3-4 दिनों से ज्यादातर जिलों का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। लेकिन बारिश और ओलावृष्टि होने से अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। जिससे हल्की ठंड भी महसूस हो रही है। वहीं न्यूनतम तापमान अभी भी सामान्य से नीचे नहीं गया है। मंगलवार को धौलपुर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और फतेहपुर में 37 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री दर्ज हुआ। यहां के न्यूनतम तापमान में सोमवार की तुलना में एक डिग्री से अधिक की बढ़ोत्तरी हुई है। सोमवार को माउंट आबू का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री दर्ज हुआ था।
