Rajasthan Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: राजस्थान में भारी बारिश का दौर थमा हुआ है। सोमवार को भी कहीं भारी बारिश देखने को नहीं मिली। हालांकि पूर्वी राजस्थान में कुछ जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। वहीं पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क ही रहा। लेकिन जल्द ही राजस्थान में मॉनसून फिर से एक्टिव होने वाला है। जिसके बाद प्रदेश में फिर से भारी बारिश का सिलसिला देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार 18 सितंबर को कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। साथ ही बादल गरजने और बिजली गिरने के भी आसार हैं। आइए जानते हैं कि आज राजस्थान में कैसा मौसम रहेगा?
राजस्थान का मौसम
ये भी पढ़ें - Weather Today: Delhi-NCR में मानसून पर अभी नहीं लगेगा ब्रेक, जारी रहेगा बारिश की दौर; जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल
इन जगहों पर बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार आज राजस्थान में कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। मंगलवार को बूंदी, बारां, कोटा, दौसा, सवाईमाधोपुर और झालावाड़ में कुछ घंटे के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 18 सितंबर को जयपुर और भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही मेघगर्जन और वज्रपात की भी आशंका है। इसके अलावा उदयपुर और कोटा संभाग में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। इस अवधि में पश्चिमी राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में शुष्क रह सकता है। 18-19 सितंबर को शेखावटी क्षेत्र और बीकानेर संभाग में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं, साथ ही मेघगर्जन और बिजली गिरने की भी संभावना है।
इस वजह से मौसम में बदलाव
राजस्थान में बीते तीन दिनों से बारिश पर ब्रेक लगा हुआ है। लेकिन बारिश ने फिर से लौटने की तैयारी कर ली है। मौौसम विभाग के अनुसार पश्चिम बंगाल और झारखंड पर डीप डिप्रेशन बना है। आगामी 24 घंटों में यह पश्चिम दिशा में आगे बढ़ सकता है और इसके कमजोर होकर डिप्रेशन बनने की भी संभावना है। इसके असर से 18 और 19 सितंबर को पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं बारिश की गतिविधियों में बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है।
