Rajasthan Rain Alert: मॉनसून उत्तर भारत के कई जगहों पर अपने अंतिम दौर में है। लेकिन, इस दौरान कई जगहों पर भारी बारिश का कहर भी देखने को मिल रहा है। मॉनसून की भारी बारिश की वजह से कई जगहों पर बाढ़ से हालत हो गए हैं। वहीं जलभराव की स्थिति से लोगों को कई तरह की परेशानियां भी झेलनी पड़ रही है। ऐसा ही हाल राजस्थान का भी है, जहां मॉनसून की भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। विभाग के अनुसार 18 से 19 सितंबर को पूर्वी राजस्थान के कई जगहों पर वज्रपात के साथ भारी बारिश के आसार हैं, जिसे लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है।
कैसा रहेगा आज राजस्थान का मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक आज 18 सितंबर बुधवार को भरतपुर और जयपुर के कई जगहों पर बादल गरजने के साथ ही बिजली गिरने और भारी बारिश होने के आशंका है। विभाग के अनुसार पश्चिम बंगाल और झारखंड के ऊपर गरहा दबाव क्षेत्र बना हुआ है। वहीं आने वाले 24 घंटों में इसके पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने के आसार है, जिससे मॉनसून में कमजोरी बनी हुई है। इस दौरान भरतपुर और जयपुर के अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका भी है।
राजस्थान का अगले 2 दिनों का मौसम
राजस्थान में आगमी दो गरज-चकम के साथ बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने और जयपुर, भरतपुर, कोटा, राजस्थान और उदयपुर में 18 सितंबर को हल्की से मध्यम बारिश होगी और कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना भी है। वहीं कल यानी 19 अगस्त गुरुवार को मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। वहीं जोधपुर, बीकानेर के कई इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
आज कहां-कहां होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार आज भरतपुर, धौलपुर और करौली में भी मेघगर्जन के साथ मध्यम से भारी बारिश हो रही है। वहीं कहीं-कहीं भारी बारिश की प्रबल संभावना है। आज अलवर, दौसा, जयपुर, सवाई माधोपुर, टोंक, बूंदी, बारां, कोा, झालाबाड़ के इलाकों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी के साथ हल्की से बारिश के आसार हैं।
इन 24 जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार 18 से 19 सितंबर तक 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिनमें अजमेर, अलवर, बारां, बांसवाड़ा, भरतपुर, बारां, भरतपुर, बूंदी, भीलवाड़ा, चित्तोड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सावई, माधोपुर, डूंगपुर, जयपुर, टोंक, उदयपुर शामिल हैं।
बारिश को लेकर अलर्ट जारी
मौसम विभाग के राजस्थान के कई नीचले इलाकों में भारी बारिश के बाद जलभराव होने की संभावना जताई है। जिससे नदी और बारिश में बरसात का पानी भरने की संभावना है। वहीं सड़कों और अंडरपास पर पामनी भरने की संभावना है। जिससे वाहनों को आने-जाने में परेशानी हो सकती है।
