लखनऊ

यूपी में फिर लगी बारिश की झड़ी, आज गरज-चमक के साथ जमकर बरसेंगे बदरा, जानें पूरे हफ्ते का मौसम

आज का मौसम यूपी, 17 September 2024 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: मौसम विभाग के अनुसार आज कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। साथ ही बिजली गिरने और बादल गरजने के भी आसार हैं।

Image

यूपी का मौसम

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में कभी धूप तो कभी बारिश देखने को मिल रही है। एक बार फिर प्रदेश का मौसम बदल गया है। यूपी में बारिश का सिलसिला फिर से शुरू होने वाला है। मंगलवार को प्रदेश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश होने की संभावना है। यूपी में इस पूरे हफ्ते बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार चक्रवाती तूफान यागी ने हवा के रुख को बदल दिया है। इसके प्रभाव से उत्तर प्रदेश में अगले दो से तीन दिन लखनऊ समेत आसपास के जिलों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना बन रही है।

आज और कल बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में अनेक स्थानों पर बारिश हो सकती है। इस दौरान दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की भी संभावना जताई गई है। साथ ही मेघगर्जन और वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है। वहीं 19 सितंबर को पश्चिमी यूपी में अनेक स्थानों पर और पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान दोनों भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। साथ ही बादल गरजने और बिजली गिरने की भी संभावना है। 22 सितंबर तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान जताया गया है।

इन जिलों बरसेंगे बदरा

IMD के अनुसार आज प्रयागराज, फतेहपुर, झांसी, ललितपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, हमीरपुर, महोबा और आसपास के क्षेत्र में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं वाराणसी, इटावा, औरैया, जालौन, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, संतरविदास नगर, जौनपुर, अमेठी, सुल्तानपुर औ एटा में भारी बारिश के आसार हैं। इसके अलावा कई जिलों में बादल गरजने और बिजली गिरने की भी आशंका है। ये जिले लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, बांदा, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, झांसी, ललितपुर, चित्रकूट, कौशांबी, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, चंदौली, वाराणसी, कानपुर ग्रामीण, कानपुर नगर, उन्नाव, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकर नगर, अलीगढ़, मथुरा, संतरविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, , बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, हाथरस, कासगंज, एटा और औरैया हैं।

यागी तूफान का असर

मौसम विभाग के अनुसार 13 सितंबर की रात यागी तूफान की नमी और ऊर्जा के कारण एक चक्रवाती स्थिति बनी। यह स्थिति अगले दिन 14 सितंबर को और गहरी हो गई। यह पश्चिम बंगाल के बाद झारखंड होते हुए आगे बढ़ रहा है। मध्य उत्तर भारत पर इसका असर मंगलवार तक दिखने लग जाएगा। इसके प्रभाव से 18 सितंबर तक कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है, साथ ही 30 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article