दिल्ली

Weather Today: Delhi-NCR में मानसून पर अभी नहीं लगेगा ब्रेक, जारी रहेगा बारिश की दौर; जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में बारिश अब कम होने लगी है, लेकिन मानसून का दौर अभी थमा नहीं है। दिल्ली में आज हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार और बुधवार को शहर में हल्की बारिश होगी। दिल्ली के साथ गाजियाबाद और नोएडा में भी हल्की बारिश की संभावना है।

Image

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा आज मौसम का हाल

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली में नहीं थमेगा बारिश का दौर
  • आज हल्की बारिश की संभावना
  • एनसीआर में भी बरसेंगे मेघ

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली के मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। सोमवार को शहर में सुबह आसमान में बादल छाए हुए थे, लेकिन दिन चढ़ते-चढ़ते शहर में तेज धूप खिल गई थी। धूप और उमस से लोगों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा, लेकिन पहले की तुलना में अब नमी के स्तर में कमी आई है। सोमवार को दिल्ली में कहीं भी बारिश नहीं हुई। लेकिन मंगलवार यानी आज 17 सितंबर को शहर में हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। दिल्ली में कम होती बारिश से लोगों को लग रहा है कि अब राजधानी से मानसून की विदाई होने वाली है। लेकिन ऐसा नहीं, दिल्ली में बारिश का दौर अभी थमा नहीं है। आने वाले दिनों में भी शहर में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। आइए आपको बताएं, दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा आज मौसम का हाल, कब होगी मानसून की विदाई -

दिल्ली में आज का मौसम

सोमवार को धूप खिली रहने के बाद आज मौसम विभाग ने दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना जताई है। आईएमडी ने बताया कि इस दौरान कई हिस्सों में हल्की बारिश होगी तो वहीं कई हिस्सों में बूंदाबांदी से ही लोगों को संतोष करना पड़ेगा। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रह सकता है। धूप के साथ बारिश में कमी आने से शहर का तापमान भी बढ़ने लगा है।

एनसीआर में मौसम का हाल

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली से सटे गुरुग्राम और फरीदाबाद में आज बारिश के कोई आसार नहीं है, लेकिन 18 और 19 सितंबर को हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं गाजियाबाद और नोएडा में आज यानी 17 सितंबर और 18 सितंबर को हल्की बारिश के आसार हैं। उसके बाद 22 सितंबर तक शहर में केवल बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। इस दौरान इन शहरों का अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर का मौसम

आईएमडी ने दिल्ली में 18 सितंबर को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। बुधवार को शहर में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान एनसीआर में हल्की बारिश की संभावना है। बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी और शहर के तापमान में एक बार फिर कमी आएगी। वहीं 19 सितंबर को गुरुग्राम और फरीदाबाद में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 19 सितंबर को दिल्ली और एनसीआर के अन्य हिस्सों में बारिश के आसार कम हैं।

इस दिन होगी मानसून की विदाई

मौसम विभाग ने बताया का दिल्ली से मानसून की विदाई 23 सितंबर के बाद ही होगी। तब तक राजधानी में हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा। बीच में कभी मौसमी गतिविधियों के बदलने से तेज बारिश भी हो सकती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article