Rajasthan Rain Update: राजस्थान में पिछले तीन दिनों से मॉनसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। मौसम विभाग के मुताबकि 17 सितंबर से फिर से यहां भरतपुर, कोटा और जयपुर के इलाकों में मॉनसून एक्टिव हो जाएगा, जिसके बाद हल्की से मध्यम बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार ये मॉनसून का आखिरी दौर हो सकता है। बीते 24 घंटों में प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई है। विभाग ने आने वाले दिनों में बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, धौलपुर, झालावाड़, करौली, प्रतापगढ़ और सवाई माधोपुर में गरज और चमक के साथ बहुत तेज बारिश की संभावना जताई है।
कैसा रहेगा आज का मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक आज राजस्थान में मौसम साफ रहेगा, लेकिन, शाम को मौसम में बदलाव हो सकता है। विभाग के अनुसार 17 और 18 सितंबर को पूर्वी राजस्थान के अलग-अलग जिलों में बारिश होने की संभावना है। बीते रविवार को जयपुर में गरज और चमक के साथ बारिश दर्ज की गई। वहीं राजसमंद में 7mm बारिश हुई।
कहां कहां होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में 17 सितंबर को बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, धौलपुर, झालावाड़, करौली, प्रतापगढ़ और सवाई माधोपुर में गरज और चमक के साथ बहुत तेज बारिश की संभावना है, जिसे लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं 18 सितंबर को बांसावाड़ा, भरतपुर, लावाड़ा, करौली के साथ ही कोटा और चित्तौड़गढ़ में बारिश के आसार हैं।
बारिश से राजस्थान की स्थिति
राजस्थान में अलग-अलग जगहों पर 200 से ज्यादा गांवों में बारिश से जलभराव की स्थिति हो गई है। 6 जिलों में सामान्य से दोगुनी बारिश हुई है। पानी की आवक से 300 से ज्यादा बांध पानी से लबालब भर आए हैं। जिससे लोगों का काफी नुकसान हुआ है। इसके साथ ही फसलों की भी हानि हुई है।
