Rajasthan Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: राजस्थान में मॉनसूनी बारिश अपना जोर दिखा रही है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में तेज बारिश देखने को मिल रही है। शनिवार को भी कई जिलों में सुबह से रुक-रुक कर बारिश का दौर शुरू हुआ और देर रात तक यह सिलसिला जारी रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में मॉनसून सक्रिय रहेगा। साथ ही ज्यादातर भागों में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। प्रदेश में 9-10 सितंबर से बारिश की गतिविधियां कम होंगी।
आज राजस्थान का मौसम
ये भी पढ़ें - Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली में मौसम मेहरबान, आज झमाझम बरसेंगे बादल; नोएडा-गाजियाबाद में भी भारी बारिश का अलर्ट
आज यूपी में कहां-कहां होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार आज जयपुर, अजमेर, उदयपुर और कोटा संभाग में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में आगामी दो से तीन दिन कहीं पर मध्यम तो कहीं पर तेज बारिश हो सकती है। 9 सितंबर से प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में भारी बारिश की गतिविधियों में कमी होने की संभावना है। वहीं पूर्वी राजस्थान में 10 सितंबर से बारिश में कमी आ सकती है।
बांसवाड़ा में सबसे ज्यादा हुई बारिश
राजस्थान में पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा बारिश बांसवाड़ा के लोहारिया में हुई है। यहां 169 मिमी बारिश दर्ज हुई है। वहीं पश्चिमी राजस्थान के रायपुर पाली में 102 मिमी बारिश हुई है। इसके अलावा करौली में 4 इंच से ज्यादा बरसात हुई है। शनिवार को जयपुर में सुबह से ही पानी बरसना शुरू हुआ और देर रात तक बारिश का दौर रुक-रुक कर जारी रहा। इस दौरान शहर में डेढ़ इंच से ज्यादा बरसात हुई। बारिश के कारण सड़कों पर लबालब पानी भी भर गया।
अब तक 56 फीसदी ज्यादा बरसे बदरा
राजस्थान में इस मॉनसून सीजन जोरदार बारिश हुई है। प्रदेश में 1 जून से 7 सितंबर तक 56 फीसदी बारिश दर्ज हुई है। इस अवधि में सामान्य तौर पर औसतन 400 मिमी के करीब बारिश होती है, लेकिन इस बार कुल 615 मिमी बारिश दर्ज हुई है।
