आज का मौसम, 08 September 2024 HighLight: दिल्ली-एनसीआर में आज जमकर बरसेंगे मेघ, यूपी-राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट जारी: जानें अन्य शहरों में मौसम का हाल
आज का मौसम, 08 September 2024 HighLight: दिल्ली-एनसीआर में आज जमकर बरसेंगे मेघ, यूपी-राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट जारी: जानें अन्य शहरों में मौसम का हाल
हरियाणा में इस दिन से एक्टिव होगा मॉनसून
ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट
राजस्थान के कई जिलों में हुई भारी बारिश
केरल के 6 जिलों में भारी बारिश येलो अलर्ट
आज एनसीआर में कहीं-कहीं हुई बारिश
मध्य प्रदेश के 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में उज्जैन, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, धार, झाबुआ, इंदौर, रायसेन, बुरहानपुर, बैतूल, हरदा, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, डिंडोरी, अनूपपुर, टीकमगढ़ और छतरपुर शामिल हैं।
तेलंगाना के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने तेलंगाना के संगारेड्डी, कामारेड्डी, मेदक, सिद्दीपेट, हनमकोंडा, वारंगल, महबुबाबाद, बी.कोठागुडेम, मुलुगु, जे. भूपलपल्ली, में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा शेष जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है।
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में सुकमा, बीजापुर, बस्तर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव, कांकेर, गरियाबंद और कोरबा शामिल हैं।
हरियाणा के 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने हरियाणा के 4 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और कैथल शामिल है। यहां आज झमाझम बारिश होगी, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।
राजस्थान के इन जिलों में जारी बारिश का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने 8 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी करने के बाद जालोर, पाली, सिरोही, अजमेर, टोंक, बूंदी, कोटा, झालावाड़, सवाई माधोपुर, करौली, जयपुर और नागौर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
उत्तराखंड के 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तराखंड के तीन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बागेश्वर, चमोली और रुद्रप्रयाग शामिल हैं। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की भी संभावना है।
नोएडा-गाजियाबाद में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज दिल्ली से सटे नोएडा-गाजियाबाद (NCR) में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान शहर में तेज हवाएं भी चल सकती है। गरज-चमक के साथ नोएडा और गाजियाबाद में बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।
दिल्ली में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली में झमाझम बारिश होगी, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।
हिमाचल प्रदेश में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के 6 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। विभाग ने शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, सोलन और सिरमौर में बारिश का अलर्ट जारी किया है। यहां तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं।
राजस्थान के 8 जिलों में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज राजस्थान के 8 जिलों में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में दौसा, राजसमंद, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ शामिल है।
उत्तर प्रदेश के 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरपुर, बागपत, बिजनौर, मेरठ, ज्योतिबाफुले नगर, मुरादाबाद, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, आगरा, अलीगढ़ और मथुरा में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। तेज हवाओं के साथ इन जिलों में जमकर बारिश होगी।
