दिल्ली

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली में मौसम मेहरबान, आज झमाझम बरसेंगे बादल; नोएडा-गाजियाबाद में भी भारी बारिश का अलर्ट

Delhi-NCR Weather Today: मौसम विभाग ने आज दिल्ली के साथ एनसीआर क्षेत्र में आने वाले गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर यानी नोएडा में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है, जबकि नोएडा और गाजियाबाद में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Image

दिल्ली के मौसम का हाल

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली में आज झूमकर बरसेंगे मेघ
  • नोएडा-गाजियाबाद में भारी बारिश का अलर्ट
  • सुहावना होगा रविवार का मौसम

Delhi-NCR Weather Today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मानसून मेहरबान है। सितंबर की शुरुआत से ही दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। बारिश के चलते शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से कम बना हुआ है। बारिश होने से लोगों को उमस वाली गर्मी से राहत मिल रही है और तापमान की कमी से मौसम ठंडा बना हुआ है। शनिवार को भी दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई थी। आईएमडी ने आज यानी रविवार को बारिश की संभावना जताई है। बारिश से दिल्ली के लोगों का वीकेंड खुशनुमा बना हुआ है। दिल्ली के साथ एनसीआर क्षेत्रों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है। इस बीच मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले सप्ताह में भी दिल्ली में समय-समय पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की जाएगी।

दिल्ली में मौसम का हाल

शनिवार के जैसे ही आज भी दिल्ली में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने दिल्ली में आज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश के साथ शहर में तेज हवाएं भी चल सकती है, जिससे तापमान में कमी आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। दिल्ली के तापमान की बात करें तो आज शहर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। शनिवार को शहर का तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 34.4 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री कम 24.5 डिग्री दर्ज किया गया।

नोएडा-गाजियाबाद में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज दिल्ली से नोएडा और गाजियाबाद में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान दोनों शहरों में आज झमाझम बारिश होगी, जिससे लोगों को उमस वाली चिपचिपाती गर्मी से राहत मिलेगी। बारिश से शहर के तापमान में भी कमी आएगी। बताया जा रहा है कि बारिश के साथ नोएडा गाजियाबाद में तेज हवाएं भी चल सकती हैं। आज नोएडा का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 34 और 25 रह सकता है, वहीं गाजियाबाद का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 33 और 24 डिग्री तक रह सकता है।

24 घंटे में कहां हुई कितनी बारिश

मौसम विभाग की मानें तो, दिल्ली के आयानगर में कल सबसे अधिक बारिश 11.5 मिमी दर्ज की गई है। इसके अलावा पालम में 8.2 मिमी, रिज में 3.7 मिमी, लोधी रोड 1.9 मिमी, मयूर विहार 1.5 मिमी, सफदरजंग 0.6 मिमी, पूसा और डीयू में 0.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article