जयपुर

धौलपुर में पार्वती नदी में बही 5 बच्चियां, ऋषि पंचमी पर आई थी नहाने, रेस्क्यू ऑपेरशन जारी; देखें वीडियो

धौलपुर में ऋषि पंचमी के मौके पर पांच बच्चियां पार्वती नदी में नहाने गई थी। इसी दौरान वे नदी में बह गई। उनकी तलाश में स्थानीय गोताखार जुटे हुए हैं। SDRF की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई है। बच्चियों को खोजने के लिए रेस्क्यू ऑपेशन जारी है।

Image

पार्वती नदी में बही पांच बच्चियां

धौलपुर में पार्वती नदी में पांच बच्चियों के बहने की खबर सामने आई है। सभी बच्चियां नदी में नहाने के लिए गई थी। इसी दौरान नदी के तेज प्रवाह में वे बह गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ की टीम फौरन घटनास्थल के लिए रवाना हुई। स्थानीय गोताखोर बच्चियों के रेस्क्यू के लिए जुटे हुए हैं। जिसका वीडियो नीचे दिया गया है।

ऋषि पंचमी पर स्नान के लिए आईं थी बच्चियां

यह घटना धौलपुर में मनिया इलाके के बोथपुरा घाट के पास की है। सभी बच्चियां बोथपुरा गांव की रहने वालाी हैं। ये सभी बच्चियां ऋषि पंचमी के मौके पर पार्वती नदी में स्नान के लिए पहुंची थी। इसी दौरान वे नदी में बह गईं। बच्चियों के बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। बता दें कि बारिश के चलते पार्वती नदी उफान पर है और उसका प्रवाह भी तेज बना हुआ है।

नदी में नहाते समय डूबे थे दो युवक

धौलपुर में कुछ दिन पहले ही दो युवक पार्वती नदी में नहाते समय डूब गए थे। यह घटना कौलारी थाना क्षेत्र के सखवारा के पास की है। दोनों युवक नहाते समय गहरे पानी में चले गए थे। जिस वजह से डूबकर उनकी मौत हो गई। कई घंटों तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोनों का शव नदी से बाहर निकाल लिया गया था।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article