लखनऊ

यूपी में आज भारी बारिश का कोई अलर्ट नहीं, इस दिन से फिर होगी जोरदार बारिश, जानें कब तक विदा होगा मॉनसून

आज का मौसम यूपी, 08 September 2024 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: यूपी में आज दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं बादलों की गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। यूपी में अगले दो दिन कहीं भी भारी बारिश का अलर्ट नहीं है।

Image

आज यूपी का मौसम

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में रुका हुआ मॉनसून एक बार फिर से एक्टिव हो रहा है। जिसके साथ ही बारिश का सिलसिला भी फिर से शुरू होने जा रहा है। शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। आज भी यूपी के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। अगले पांच दिन तक पूर्वी और पश्चिमी यूपी में अलग-अलग जगहों पर बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार 10 सितंबर से प्रदेश में बारिश का दायरा बढ़ने के आसार है। हालांकि अगले दो दिन भारी बारिश का कोई अलर्ट नहीं है।

यूपी मेंं बदलता हुआ मौसम

IMD के अनुसार रविवार को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर गरज के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान दोनों हिस्सों में कहीं भी भारी बारिश का अलर्ट नहीं है। वहीं 9 सितंबर को भी यूपी में कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है। कल भी भारी बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। 10 सितंबर को पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर और पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों पर गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं भारी बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है।

13 सितंबर तक मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार 11 और 12 सितंबर को पूर्वी यूपी अनेक जगह और पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। इस दौरान 11 सितंबर को पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर भारी बारिश की भी संभावना है। वहीं 12 सितंबर को कहीं भी भारी बारिश की चेतावनी नहीं है। इसके बाद 13 सितंबर को पूर्वी यूपी में अनेक जगह गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। इस दिन भी भारी बारिश का अलर्ट नहीं है।

यूपी से कब तक विदा होगा मॉनसून

मॉनसून के दौरान यूपी में जोरदार बारिश हुई है। जिसके बाद सितंबर महीने में मॉनसून की विदाई का वक्त होता है। फिलहाल पश्चिमी यूपी से मॉनसून 20 से 25 सितंबर के बीच विदा होता है, वहीं पूर्वी यूपी से मॉनसून के लौटने का समय 30 सितंबर के बाद होता है। लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि मॉनसून के लौटने को लेकर फिलहाल कोई संकेत नहीं है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार ला-नीना की भी सक्रियता बढ़ी है। ऐसे में आकलन किया जा रहा है कि कहीं इस बार मॉनसून कुछ देर से तो नहीं विदा होगा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article