जयपुर

राजस्थान में झूमकर बरस रहे मेघ, आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, इस दिन से फीका पड़ेगा बरसात का रंग

आज का मौसम राजस्थान, 08 September 2024 Rajasthan mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: राजस्थान में बारिश का दौर बरकरार है। आज भी कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश होने के आसार हैं। जिसके बाद 9 और 10 सितंबर से बारिश की गतिविधियों में कमी आने वाली है।

Image

आज राजस्थान का मौसम

Rajasthan Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: राजस्थान में मॉनसूनी बारिश अपना जोर दिखा रही है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में तेज बारिश देखने को मिल रही है। शनिवार को भी कई जिलों में सुबह से रुक-रुक कर बारिश का दौर शुरू हुआ और देर रात तक यह सिलसिला जारी रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में मॉनसून सक्रिय रहेगा। साथ ही ज्यादातर भागों में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। प्रदेश में 9-10 सितंबर से बारिश की गतिविधियां कम होंगी।

आज यूपी में कहां-कहां होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार आज जयपुर, अजमेर, उदयपुर और कोटा संभाग में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में आगामी दो से तीन दिन कहीं पर मध्यम तो कहीं पर तेज बारिश हो सकती है। 9 सितंबर से प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में भारी बारिश की गतिविधियों में कमी होने की संभावना है। वहीं पूर्वी राजस्थान में 10 सितंबर से बारिश में कमी आ सकती है।

बांसवाड़ा में सबसे ज्यादा हुई बारिश

राजस्थान में पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा बारिश बांसवाड़ा के लोहारिया में हुई है। यहां 169 मिमी बारिश दर्ज हुई है। वहीं पश्चिमी राजस्थान के रायपुर पाली में 102 मिमी बारिश हुई है। इसके अलावा करौली में 4 इंच से ज्यादा बरसात हुई है। शनिवार को जयपुर में सुबह से ही पानी बरसना शुरू हुआ और देर रात तक बारिश का दौर रुक-रुक कर जारी रहा। इस दौरान शहर में डेढ़ इंच से ज्यादा बरसात हुई। बारिश के कारण सड़कों पर लबालब पानी भी भर गया।

अब तक 56 फीसदी ज्यादा बरसे बदरा

राजस्थान में इस मॉनसून सीजन जोरदार बारिश हुई है। प्रदेश में 1 जून से 7 सितंबर तक 56 फीसदी बारिश दर्ज हुई है। इस अवधि में सामान्य तौर पर औसतन 400 मिमी के करीब बारिश होती है, लेकिन इस बार कुल 615 मिमी बारिश दर्ज हुई है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article