Udaipur: होटल के गार्डन से निकले 19 कोबरा सांप, झुंड देखकर उड़े लोगों के होश; सभी रेस्क्यू कर जंगल में छोड़े गए

उदयपुर के सेवाश्रम इलाके में एक होटल के गार्डन में 19 कोबरा सांप एक साथ नजर आए, जिसमें एक बड़ा सांप और उसके 18 बच्चे शामिल थे। वाइल्ड एनिमल रेस्क्यू सेंटर के डॉ. चमन सिंह ने सभी को सुरक्षित रूप से रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा।

Udaipur: शहर के सेवाश्रम इलाके से बेहद हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, यहां एक साथ 19 कोबरा सांप देखे गए। कई तो एक साथ फन उठाए इधर उधर घूम रहे थे। यह दृश्य किसी जंगल का नहीं, बल्कि शहरी इलाके के बीच स्थित एक होटल का था। ये नजारा देखकर होटल प्रबंधन सहित सभी लोगों के होश उड़ गए।

udaipur snake

होटल के गार्डन में निकले थे 19 कोबरा सांप

कबाड़ से निकला झुंड

होटल के गार्डन में रखे कबाड़ के पीछे एक बड़े कोबरा के साथ उसके 18 बच्चे छुपे हुए थे। जब बच्चे कबाड़ के पीछे से बाहर आने लगे, तब इसकी सूचना वाइल्ड एनिमल रेस्क्यू सेंटर के विशेषज्ञ डॉ. चमन सिंह चौहान को दी गई। डॉ. चौहान तुरंत मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक कबाड़ हटाकर सांपों को देखा तो सामने 19 कोबरा सांपों का झुंड था।

End of Feed