जयपुर में भारी बवाल के बाद हिरासत में 100 से अधिक उपद्रवी; भारी सुरक्षाकर्मी तैनात, बंद रहेगा इंटरनेट

Jaipur Stone-Pelting: राजस्थान की राजधानी जयपुर के चौमू इलाके में एक धार्मिक स्थल के पास कथित अतिक्रमण को लेकर तनाव बढ़ गया, जिसके बाद पथराव की घटना सामने आई। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 100 से अधिक उपद्रवियों को हिरासत में लिया है और अन्य फरार लोगों की जल्द पकड़ने की बात कही है।

Jaipur Stone-Pelting: राजस्थान की राजधानी जयपुर के चौमू इलाके में एक धार्मिक स्थल के पास कथित अतिक्रमण को लेकर तनाव बढ़ गया, जिसके बाद पथराव की घटना सामने आई। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 100 से अधिक उपद्रवियों को हिरासत में लिया है।

Jaipur Stone-Pelting

जयपुर के चौमू में भारी बवाल के बाद सुरक्षाकर्मी तैनात (फोटो साभार: ANI)

उपद्रवियों ने पुलिस पर फेंके पत्थर

डीसीपी वेस्ट, जयपुर हनुमान प्रसाद मीणा ने समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में बताया कि चौमू में एक धार्मिक स्थल से जुड़े विवाद को लेकर तनाव उत्पन्न हो गया और जब पुलिस ने कार्रवाई की तो कुछ उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव किया, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए। उन्होंने कहा कि अब तक कुल 110 उपद्रवियों को उनके घरों से हिरासत में लिया गया है।

End of Feed