Jaipur: न्यू ईयर से पहले आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन; दो दर्जन से ज्यादा अवैध शराब जब्त

नव वर्ष की पूर्व संध्या पर जयपुर में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की। अहिंसा सर्किल स्थित होटल रिट्रीट में विभिन्न प्रीमियम ब्रांड की शराब जब्त की गई। इस कार्रवाई में होटल, रेस्टोरेंट और घरों में बेची जा रही महंगी शराब को पकड़ा गया।

Jaipur Excise Department Action: नव वर्ष की पूर्व संध्या 31 दिसंबर को जयपुर में आबकारी विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई की, जिसमें अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाई गई। अहिंसा सर्किल स्थित होटल रिट्रीट में यह कार्रवाई करते हुए विभाग ने कई ब्रांड की अवैध शराब जब्त की।

Excise Department Cracks Down on Illegal Alcohol Ahead of New Year Celebration in Jaipur

जयपुर में नए साल के जश्न से पहले आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

करीब दो दर्जन से अधिक इम्पोर्टेड ब्रांड की शराब की पेटियां बरामद की गईं, जो होटल, रेस्टोरेंट और घरों में बेची जा रही थीं। इस शराब की कीमत पच्चीस हजार रुपए से लेकर एक लाख रुपए प्रति बॉटल तक थी। बरामद शराब में रॉयल स्लूट, ग्लेन सहित अन्य प्रीमियम ब्रांड शामिल थे। यह कार्रवाई RPS जोगेंद्र सिंह राजावत के नेतृत्व में की गई।

End of Feed