Jaipur News: जयपुर में विदेशी महिला से छेड़छाड़, 5 बदमाशों ने सुनसान जगह बनाया निशाना; एक गिरफ्तार

जयपुर में जापानी महिला पर्यटक से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना 5 अप्रैल को जयगढ़ किले के पास हुई थी। पुलिस फरार आरोपियों को तलाश कर रही है।

Jaipur News: जयपुर में एक जापानी महिला टूरिस्ट के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच बदमाशों ने जयगढ़ किले के पास महिला के साथ अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ की। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मंगलवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी पहचान अमीमुद्दीन उर्फ आमिर (24) के रूप में हुई है, वह रामगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है और मजदूरी करता है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

Crime

(सांकेतिक फोटो)

5 अप्रैल को जयगढ़ फोर्ट घूमने गई थी महिला (Jaipur Molestation Case)

यह घटना 5 अप्रैल की सुबह करीब 8 बजे की है। जानकारी के अनुसार, महिला पर्यटक जयगढ़ किले में घूमने के लिए पहुंची थी। जब वह किले के पास स्थित गणेश मंदिर की तरफ जा रही थी, तभी सुनसान रास्ते का फायदा उठाकर कुछ बदमाशों ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने महिला पर्यटक से पहले हाथ मिलाने की कोशिश की, फिर उसके साथ अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ करने लगे।

End of Feed