Jabalpur: न्यूड वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला शातिर बेंगलुरु से गिरफ्तार; फर्जी आईडी बनाकर लड़कियों को फंसाता था 'साइको'

Jabalpur News: जबलपुर पुलिस और साइबर सेल ने फर्जी आईडी और दस्तावेजों के सहारे युवतियों को प्रेमजाल में फंसाने वाले शातिर साइको ब्लैकमेलर ओमप्रकाश गुप्ता को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है। आरोपी शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता था और न्यूड वीडियो से ब्लैकमेल करता था।

Jabalpur News: मध्य प्रदेश की जबलपुर पुलिस और साइबर सेल की टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मैट्रिमोनियल साइट्स और सोशल मीडिया के जरिए युवतियों को अपनी झूठी पहचान बताकर प्रेम जाल में फंसाने, उनके साथ दुष्कर्म करने और फिर न्यूड वीडियो के दम पर ब्लैकमेल करने वाले एक शातिर अपराधी को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया है। रविवार को मध्य प्रदेश पुलिस आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर बेंगलुरु से जबलपुर लेकर पहुंची, जहां कोर्ट में पेश करने के बाद उसे आगे की कड़ाई से पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी के पास से कई फर्जी पहचान पत्र और बरामद हुए हैं, जिनमें उसके अलग-अलग नाम दर्ज हैं।

jabapur arrest blackmailer

पुलिस हिरासत में आरोपी

फर्जी आईडी से करता था दोस्ती

जबलपुर के नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) आशीष जैन ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी मूल रूप से बिहार के आरा का रहने वाला है, जिसने अपनी पहचान ओमप्रकाश गुप्ता के रूप में बताई है, हालांकि उसकी असली पहचान को लेकर अभी जांच जारी है। यह शातिर अपराधी खुद को कभी 'दिव्यांशु राज', कभी 'आदित्य' तो कभी 'पंकज सिंह' बताकर लड़कियों को जाल में फंसाता था। इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब जबलपुर की एक युवती ने 20 मार्च 2026 को महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि एक मैट्रिमोनियल साइट पर उसकी पहचान एक युवक से हुई थी, जिसने खुद को 'आदित्य सिंह' और एक बड़ा बिजनेसमैन बताया था। बातचीत के दौरान आरोपी ने युवती को शादी का पूरा भरोसा दिला दिया।

End of Feed