जबलपुर के बरगी डैम में बड़ा हादसा, क्रूज पलटने से 9 की मौत; कई लापता, मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान

Jabalpur Boat Tragedy: मध्य प्रदेश के बरगी डैम में आंधी-तूफान के चलते पर्यटकों से भरा एक क्रूज पलट गया। इस हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य अभी लापता बताए जा रहे हैं।

Jabalpur Boat Tragedy: मध्य प्रदेश के बरगी डैम में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। बरगी डैम में आंधी-तूफान के चलते पर्यटकों से भरा एक क्रूज पलट गया। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य अभी लापता बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि क्रूज में 35 से अधिक पर्यटक सवार थे। अचानक मौसम बिगड़ने की वजह से क्रूज का संतुलन बिगड़ गया, जिसके बाद यह हादसा हुआ। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय प्रशासन को तत्काल इसकी सूचना दी गई।

Jabalpur boat tragedy

जबलपुर के बरगी डैम में बड़ा हादसा

राहत एवं बचाव अभियान जारी

हादसे के तत्काल बाद राहत और बचाव अभियान चलाया गया। एसडीआरएफ लापता लोगों की तलाश कर रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त हुई क्रूज Madhya Pradesh Tourism Development Corporation (MPT) द्वारा संचालित की जाती है। हादसे के बाद सुरक्षा इंतजामों और मौसम संबंधी सतर्कता को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

End of Feed