Video: जबलपुर में रफ्तार ने मचाया ऐसा कोहराम, 100 मीटर तक घिसटा स्कूटर, निकलीं चिंगारियां! मौत को छूकर बचे दो युवक

जबलपुर के गोरा बाजार थाना क्षेत्र में 5 मार्च को एक भयानक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार स्कूटर 100 मीटर तक सड़क पर घिसटता रहा, जिसका सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहा है।

Jabalpur Accident: संस्कारधानी कहे जाने वाले मध्य प्रदेश के शहर जबलपुर से रफ्तार के कहर का एक ऐसा रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाए। 5 मार्च की देर शाम, गोरा बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बिलहरी मार्केट में एक तेज रफ्तार स्कूटर अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। स्कूटर की गति इतनी अधिक थी कि गिरने के बाद वह सड़क पर करीब 100 मीटर तक घिसटती चली गई। रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाय जा सकता है, स्कूटर के घिसटने से सड़क पर चिंगारियां उठने लगीं। यह पूरी घटना पास में लगे एक CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

क्या है पूरा मामला

मध्य प्रदेश के जबलपुर में सड़क हादसों का ग्राफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला गोरा बाजार थाना क्षेत्र के बिलहरी मार्केट का है, जहां 5 मार्च की शाम करीब 7:56 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ। सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ यह मंजर किसी हॉलीवुड फिल्म के एक्शन सीन जैसा लग रहा है, लेकिन इसकी हकीकत बेहद डरावनी है। मिली जानकारी के अनुसार, एक स्कूटर पर दो युवक सवार थे और वे काफी तेज गति से बिलहरी मार्केट की ओर जा रहे थे। जैसे ही स्कूटर बिलहरी मार्केट के पास पहुंची, चालक ने अचानक वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। स्कूटर अनियंत्रित होते ही दोनों युवक सड़क पर जा गिरे। लेकिन स्कूटर की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि गिरने के बाद भी वह रुका नहीं, बल्कि वह घिसटते हुए लगभग 100 मीटर दूर तक जा पहुंचा। सड़क और स्कूटर के बीच हुए घर्षण की वजह से चारों ओर चिंगारियां निकलने लगीं, जिससे सड़क पर चल रहे बाकी राहगीर भी सहम गए।

End of Feed