अब और शक्तिशाली होगी भारतीय सेना की जमीनी शक्ति, जबलपुर में 475 करोड़ से अधिक की टी-सीरीज टैंक ओवरहॉल परियोजना शुरू

जबलपुर में रक्षा क्षेत्र को आत्मनिर्भर और आधुनिक बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। रक्षाबंधन से एक दिन पहले व्हीकल फैक्ट्री में 475 करोड़ रुपये से अधिक की टी-सीरीज टैंक ओवरहॉल परियोजना की शुरुआत हुई।

Jabalpur T-Series Tank Overhaul Project: रक्षाबंधन से एक दिन पहले मध्य प्रदेश के जबलपुर में भारतीय रक्षा क्षेत्र को मजबूती देने वाली महत्वपूर्ण परियोजना की शुरुआत हुई। जबलपुर स्थित व्हीकल फैक्ट्री में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने टी-सीरीज टैंक ओवरहॉल परियोजना का भूमि-पूजन किया और शिलापट्ट का अनावरण किया।

Jabalpur T-Series Tank Overhaul Project

जबलपुर बनेगा डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग का नया हब

करीब 475 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली इस परियोजना को भारतीय सेना की टैंक क्षमता को आधुनिक बनाने और रक्षा उत्पादन को आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने की अहम पहल माना जा रहा है। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि रक्षा क्षेत्र में जबलपुर की अपनी विशिष्ट पहचान है। आर्मर्ड फैक्ट्री ने अपने कार्य और तकनीकी क्षमता के बल पर देशभर में विशेष स्थान बनाया है। उन्होंने कहा कि बदलते समय और युद्ध की नई चुनौतियों को देखते हुए सेना को आधुनिक तकनीक और बेहतर संसाधनों से लैस करना जरूरी है। मध्य प्रदेश की विभिन्न रक्षा फैक्ट्रियों में तैयार हो रहे उत्पाद इस दिशा में राज्य की बढ़ती भूमिका को दर्शाते हैं।

End of Feed