ISRO के Satellite मैप में पूरे देश के ऊपर बादलों का डेरा, जानिए कहां होगी मूसलाधार बारिश और कौन-से इलाके रहेंगे सूखे

ISRO के सैटेलाइट मैप में भारत का करीब 90 फीसद हिस्सा बादलों से ढका हुआ दिख रहा है। IMD के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में एक्टिव सिस्टम के चलते कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होगी। जानें कौन से इलाके रह जाएंगे मानसून में भी प्यासे।

अगर आपको लगता है कि इस बार मानसून सूना चला गया। बारिश नहीं हो रही है। शहर हों या ग्रामीण इलाके, लोग बारिश को तरस रहे हैं और गर्मी से बेहाल हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। मानसूनी बारिश को लेकर ISRO के वैदर Satellite से मिली ताजा तस्वीरे बहुत ही शानदार हैं। यह तस्वीरें देश में एक्टिव मानसून की ताकत को साफ तौर पर दिखाती हैं। अरब सागर से बंगाल की खाड़ी तक फैली बादलों की विशाल परत के चलते इस समय देश का लगभग 90 फीसद हिस्सा बादलों से ढका हुआ है। हालांकि, दो-तीन दिन पहले तक यह आंकड़ा लगभग 95 फीसद तक पहुंच गया था, जो इस मानसून सीजन के सबसे बड़े क्लाउड कवर में से एक माना जा रहा है। भले ही बादलों का दायरा थोड़ा कम हुआ है, लेकिन IMD का कहना है कि बारिश का दौर अभी थमने वाला नहीं है।

Monsoon isro satellite

देश के ऊपर बादलों की सफेद चादर, कहां होगी मूसलाधार और कहां पड़ेगा सूखा

क्लाउड कवर कम हुआ, भारी बारिश का खतरा बरकरार

INSAT-3DR और INSAT-3DS सैटेलाइट्स की थर्मल इंफ्रारेड और वाटर वेपर इमेज के मुताबिक 21-22 जुलाई के दौरान देश का लगभग 95 फीसद हिस्सा बादलों से ढका हुआ था। ताजा तस्वीरों पर गौर करें तो यह दायरा घटकर लगभग 88-92 फीसद के बीच है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि यह कमी इस बात का संकेत कतई नहीं है कि मौसम में सुधार होगा और बारिश कम होगी।

End of Feed