छठ-दिवाली पर टिकट बुकिंग में दिक्कत, क्या सच में डाउन हुई थी वेबसाइट? रेलवे ने बताई असली वजह

IRCTC Website And App Down: IRCTC ने कहा है कि ये परेशानियां अस्थायी थीं और अब वेबसाइट, मोबाइल ऐप समेत सभी माध्यमों से ई-टिकट बुकिंग की सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं। IRCTC ने यह भी कहा कि यात्रियों को सुरक्षित, बेहतर और बिना किसी रुकावट के टिकट बुकिंग की सुविधा देने के लिए लगातार तकनीकी सुधार किए जा रहे हैं।

IRCTC Website And App Down: 10 नवंबर 2026 की सुबह IRCTC की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर टिकट बुकिंग में परेशानी आने से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट्स पर रेलवे की ओर से सफाई दी गई है। IRCTC ने स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन टिकट बुकिंग का पोर्टल पूरे समय चालू और काम कर रहा था। हालांकि, एक साथ बड़ी संख्या में लोगों के लॉग-इन करने के कारण यूजर्स को वेबसाइट और ऐप इस्तेमाल करने में देरी का सामना करना पड़ा।

Train PTI (1)

ट्रेन (फोटो साभार- PTI)

IRCTC के मुताबिक, त्योहारों, छुट्टियों और टिकट बुकिंग के व्यस्त समय में रेलवे टिकटों की मांग कई गुना बढ़ जाती है। खासकर दिवाली और छठ पूजा के दौरान लाखों यात्री एक साथ टिकट बुक करने के लिए वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर लॉग-इन करने की कोशिश करते हैं। इस वजह से ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म पर अचानक बहुत ज्यादा ट्रैफिक बढ़ जाता है। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में लॉग-इन की कोशिशों के कारण कुछ यात्रियों को लॉग-इन करने और टिकट बुक करने में देरी जैसी दिक्कतें हुईं।

End of Feed