संभल हिंसा का मुख्य साजिशकर्ता शारिक साटा भगोड़ा घोषित, इंटरपोल ने जारी किया रेड कॉर्नर नोटिस

Sambhal Violence: संभल हिंसा के मुख्य साजिशकर्ता शारिक साटा के खिलाफ सीबीआई के समन्वय से इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया है। इससे भगोड़े साटा के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रत्यर्पण का रास्ता साफ हो गया है।

Sambhal Violence: नवंबर 2024 में उत्तर प्रदेश के संभल में हुई भीषण हिंसा के मामले में पुलिस और जांच एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई की है। हिंसा के मुख्य साजिशकर्ता और मास्टरमाइंड शारिक साटा के खिलाफ सीबीआई (CBI) के प्रयासों से इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया है। अदालत द्वारा भगोड़ा घोषित किए जाने और संपत्ति कुर्की की प्रक्रिया शुरू होने के बाद, अब साटा के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रत्यर्पण और गिरफ्तारी का रास्ता साफ हो गया है।

sambhal violence

संभल हिंसा का मुख्य साजिशकर्ता शारिक साटा भगोड़ा घोषित

End of Feed