इंदौर-उज्जैन सिक्स लेन में इस्तेमाल हो रहे ‘GFRP’ के सरिये, अधिकारियों ने कर दिया साफ

इंदौर-उज्जैन सिक्स लेन परियोजना में ‘प्लास्टिक के सरिये’ इस्तेमाल होने का वायरल दावा सरासर गलत है। अधिकारियों ने साफ किया है कि निर्माण में आधुनिक GFRP बार्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। यह तकनीक सुरक्षित, जंगरोधी और टिकाऊ है, जिसे IRC मानकों के तहत प्रमाणित किया गया है।

क्या प्लास्टिक के भी सरिये होते हैं? क्या प्लास्टिक के सरियों से किसी सड़क का इस्तेमाल हो सकता है? ये प्रश्न इसलिए क्योंकि निर्माणाधीन इंदौर-उज्जैन सिक्स लेन मार्ग को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें आरसीसी ड्रेनेज निर्माण में 'प्लास्टिक के सरिये' के इस्तेमाल की भ्रामक जानकारी दी गई। बता दें कि वायरल वीडियो में किया गया दावा पूरी तरह से झूठ और गलत है।

GFRP Reinforcement Bars

जानें GFRP क्या होता है

दरअसल, इंदौर-उज्जैन सिक्स लेन के निर्माण में आधुनिक तकनीक युक्त जीएफआरपी बार्स (सरिये) का इस्तेमाल किया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विभागीय अधिकारियों और विशेषज्ञों ने मौके का जायजा लेकर स्पष्ट किया कि निर्माण में प्लास्टिक नहीं, बल्कि ग्लास फाइबर रीइनफोर्स्ड पॉलिमर (GFRP) से बने आधुनिक फाइबर सरियों का उपयोग हो रहा है। यह उन्नत तकनीक के तहत इस्तेमाल होने वाली सामग्री है, जो जंग-रोधी होने के साथ ही मजबूती और टिकाऊपन के मामले में पारंपरिक लोहे के सरियों की तुलना में बेहतर मानी जाती है। GFRP निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप है।

End of Feed