इंदौर में व्यापारियों का अनोखा विरोध, ‘No UPI DAY’ पर राजबाड़ा में एक साथ रखे बारकोड बॉक्स

UPI MDR के खिलाफ इंदौर में व्यापारियों ने अनोखा प्रदर्शन किया है। व्यापारियों हाई वैल्यू यूपीआई ट्राजैक्शन पर MDR लगाने का विरोध करते हुए अपने बारकोड बॉक्स को एक साथ राजबाड़ा में रख दिया।

UPI MDR Protest Indore : यूपीआई मर्चेंट शुल्क के विरोध में इंदौर के व्यापारियों ने बुधवार, 23 सितंबर को अनोखे अंदाज में अपनी नाराजगी जाहिर की है। 'NO UPI Day' मनाते हुए शहर के 125 व्यापारिक संगठनों से जुड़े कारोबारी अपने UPI बारकोड बॉक्स लेकर राजबाड़ा पहुंचे। यहां सभी बारकोड बॉक्स को एक जगह रखकर सामूहिक रूप से सांकेतिक प्रदर्शन किया गया। व्यापारियों ने इस प्रदर्शन के जरिए साफ किया कि उनका विरोध UPI या डिजिटल पेमेंट सिस्टम के खिलाफ नहीं है। उनकी आपत्ति प्रस्तावित मर्चेंट शुल्क (MDR) को लेकर है। व्यापारियों का कहना है कि कम मार्जिन वाले कारोबार में किसी अतिरिक्त शुल्क का असर सीधे उनकी लागत पर पड़ सकता है।

indore upi mdr protest

इंदौर मे यूपीआई एमडीआर के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन

राजबाड़ा पर एक साथ रखे UPI बारकोड बॉक्स

इंदौर के राजबाड़ा पर बुधवार को आयोजित प्रदर्शन में अलग-अलग व्यापारिक संगठनों से जुड़े व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों के UPI बारकोड बॉक्स लेकर पहुंचे। इन सभी बॉक्स को एक टेबल पर एक साथ रखकर ‘नो यूपीआई डे’ का प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन अहिल्या चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के आह्वान पर किया गया। इसमें इंदौर रिटेल गारमेंट्स एसोसिएशन समेत 125 व्यापारिक संगठनों से जुड़े व्यापारियों की भागीदारी बताई गई।

End of Feed