16 स्टेशन, 80 से अधिक फेरे, अब 17 किलोमीटर लंबे रूट पर दौड़ेगी इंदौर मेट्रो; खुलने जा रहा विस्तारित मार्ग

Indore Metro Expansion : इंदौर मेट्रो का विस्तार 6 किलोमीटर से बढ़ाकर 17 किलोमीटर किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल 5 सितंबर को विस्तारित सेवा का उद्घाटन करेंगे, जबकि 6 सितंबर से आम यात्रियों के लिए संचालन शुरू होगा। मेट्रो 16 स्टेशनों के बीच हर 15 मिनट में उपलब्ध होगी।

Indore Metro Expansion : इंदौर में मेट्रो रेल अब मौजूदा छह किलोमीटर से बढ़कर 17 किलोमीटर लंबे मार्ग पर दौड़ेगी। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल पांच सितंबर को इस विस्तारित सेवा का उद्घाटन करेंगे। मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एमपीएमआरसीएल) ने यह जानकारी दी। विस्तारित सेवा के उद्घाटन के साथ इस सेवा का वाणिज्यिक परिचालन आम यात्रियों के लिए छह सितंबर से शुरू होगा। विस्तारित सेवा की पहली मेट्रो रेल दोनों छोर से रोजाना सुबह नौ बजे रवाना होगी, जबकि अंतिम ट्रेन शाम सात बजे चलेगी। अधिकारी के मुताबिक, यात्रियों को हर 15 मिनट में मेट्रो रेल मिलेगी और प्रतिदिन इसके 80 से अधिक फेरे संचालित किए जाएंगे।

Indore Metro Expansion

इंदौर मेट्रो का विस्तार

वर्तमान में इंदौर मेट्रो का वाणिज्यिक परिचालन गांधी नगर स्टेशन से सुपर कॉरिडोर-3 स्टेशन तक छह किलोमीटर के मार्ग पर किया जा रहा है। सेवा विस्तार के बाद अब मेट्रो गांधी नगर स्टेशन से मालवीय नगर चौराहा स्टेशन तक 17 किलोमीटर लंबे मार्ग पर संचालित होगी। विस्तारित सेवा में मेट्रो रेल कुल 16 स्टेशन तक का सफर तय करेगी जिससे प्रमुख व्यावसायिक और आवासीय क्षेत्रों के बीच आवागमन के लिए इसकी सुविधा व्यापक हो जाएगी। शहर में कुल 31.32 किलोमीटर लंबे मेट्रो रेल गलियारे के निर्माण के लिए वर्ष 2019 से काम जारी है।

End of Feed