Indore News: बच्चों के दूध लेने जाते ही घर में हुआ बड़ा हादसा, लौटे तो सामने मिला खौफनाक मंजर

इंदौर के नंदपुरा इलाके में एक घर में दंपति का शव बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार पति का शव पंखे से लटका मिला और पत्नी बेड पर मृत पाई गई। प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और मामले की जांच जारी है।

Indore News: इंदौर में मंगलवार को एक दंपति की संदिग्ध हालत में मौत का मामला सामने आया है। उनके घर से दोनों के शव बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार पति की लाश पंखे से लटकी हुई मिली और पत्नी का शव दूसरे कमरे में बिस्तर पर पड़ा मिला। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में आर्थिक तंगी और आपसी विवाद की बात सामने आ रही है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Crime

इंदौर में दंपति की संदिग्ध मौत (सांकेतिक फोटो)

दो बच्चों के साथ किराए पर रहते थे दंपति

जानकारी के अनुसार, यह घटना परदेशीपुरा पुलिस स्टेशन के तहत नंदपुरा इलाके की है। मृतकों की पहचान 43 वर्षीय एकनाथ वाघ और उनकी पत्नी 40 वर्षीय रोहिणी वाघ के रूप में हुई है। वे अपने 13 वर्षीय और 16 वर्षीय बेटों के साथ नंदपुरा स्थित एक किराए के फ्लैट में रहते थे। पुलिस के अनुसार, घटना के समय एकनाथ ने अपने दोनों बेटों को दूध लाने के लिए पास की से दूध लाने के लिए भेजा था। करीब 20 मिनट बाद जब बच्चे घर वापस आए, तो उन्होंने अपने पिता को फंदे से लटका हुआ पाया और उनकी मां बेड पर अचेत हालत मिली। दोनों ने घबराकर पड़ोसियों को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।

End of Feed