Indore News: इंदौर में मौतों के बाद भी जहरीला पानी! बेकरी गली में नलों से निकल रहा कीड़ों वाला पानी

इंदौर के मालवा मिल क्षेत्र की बेकरी गली में लोग दूषित जल आपूर्ति से गंभीर स्वास्थ्य संकट का सामना कर रहे हैं। यहां नलों से काला और कीड़ों वाला पानी आ रहा है, यह पानी उबालने और फिल्टर करने के बाद भी पीने लायक नहीं है। जिस कारण बच्चों में उल्टी-दस्त की शिकायतें बढ़ रही हैं। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायतों के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

Indore Contaminated Water: मध्य प्रदेश के इंदौर में दूषित पानी के कारण कई लोगों की जान जा चुकी है। इसके बावजूद इंदौर के मालवा मिल के पास बेकरी गली के लोग नलों से आने वाले काले और कीड़े वाले पानी का इस्तेमाल करने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि दूषित पानी फिल्टर करने और उबालने के बाद भी पीने लायक नहीं रहता, जिससे अक्सर लोग बीमार पड़ते हैं। बार-बार शिकायत करने के बावजूद अधिकारियों ने कोई जवाब नहीं दिया।

dirty water

बेकरी गली में नलों से आ रहा कीड़ों वाला पानी (IANS)

रोज होती है गंदे पानी की सप्लाई

महिलाओं ने कहा कि रोजाना सुबह पानी गंदा आता है। थोड़ी देर बाद पानी थोड़ा साफ हो जाता है, लेकिन पूरी तरह साफ नहीं होता। उन्होंने कहा कि जब हम इसे पीते हैं, तो बीमार पड़ जाते हैं। बच्चों को उल्टी और दस्त समेत अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होती हैं। एक स्थानीय महिला ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस को बताया कि पानी बहुत गंदा आता है। पानी की लाइन चालू होने के बावजूद गंदा पानी ही आता है। पानी में लाल कीड़े भी आते हैं। जब पहली बार नल चलता है तो पानी इतना गंदा होता है कि हम उसे बिल्कुल इस्तेमाल नहीं कर सकते, लेकिन कुछ देर बाद वह थोड़ा ठीक हो जाता है। उन्होंने यह भी समस्या बताई कि पानी सिर्फ कुछ देर के लिए आता है।

End of Feed