UP News: महिला कर्मियों को रेलवे देने जा रहा बड़ी सौगात, इन शहरों में बनाएगा हॉस्टल

UP News: आगरा, प्रयागराज और झांसी जैसे मंडल मे बढ़ती महिला रेलवे कर्मचारियों की संख्या को देखते हुए हॉस्टल बनाने की मांग की गई है, जिसे पीएनएम बैठक में मंजूरी दे दी गई है।

UP News: रेलवे में ढेरों महिला कर्मचारी कार्य करती है। उत्तर मध्य रेवले के तीनों मंडलों पर महिल रेलवे कर्मियों की संख्या बढ़ती जा रही है। ये तीन मंडल है झांसी, प्रयागराज और आगरा। बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए दूर से यहां काम करने आई महिला रेलवे कर्मियों के लिए हॉस्टल बनाने की मांग उठ रही है। कुछ दिन पहले हुई पीएनएम की बैठक में भी इस विषय पर चर्चा की गई थी। बैठक के दौरान इस प्रस्ताव पर मुहर लगा कर इसे मंजूरी दे दी गई है।

Indian Railways Will Build Hostels for Women Employees in These City of UP

यूपी के इन शहरों में बनेगा महिला रेलवेर्मचारियों के लिए हॉस्टल

25 कमरों का होगा विमेंस हॉस्टल

महिला रेलवे कर्मचारियों के लिए बनाए जाने वाले हॉस्टल को मंजूरी मिलने के बाद भारतीय रेलवे इस प्रस्ताव पर रिपोर्ट बनाने की तैयारी कर रहा है। जानकारी के अनुसार, बनने वाले ये वुमन हॉस्टल 25 कमरों का होगा। इन तीनों मंडलों में बनने वाले वुमन हॉस्टल में करीब 15 से 20 हजार महिला कर्मचारी रह सकती हैं।

End of Feed