त्योहार के बाद घर से काम पर लौटने की होड़, बिहार के स्टेशनों पर खास इंतजाम; स्पेशल ट्रेनें तैयार

त्योहार के बाद घर लौटने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे अलर्ट हो गया है। बिहार के पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और दानापुर समेत प्रमुख स्टेशनों पर विशेष इंतजाम किए गए हैं।

दिल्ली : त्योहार खत्म होने के बाद अब घर से काम पर लौटने वाले यात्रियों की भारी भीड़ रेलवे स्टेशनों पर उमड़ रही है। खासतौर पर बिहार से दिल्ली, उत्तर प्रदेश और देश के दूसरे राज्यों की ओर जाने वाले यात्रियों की संख्या को देखते हुए भारतीय रेलवे ने कमर कस ली है। यात्रियों की भीड़ को संभालने और सुरक्षित सफर सुनिश्चित करने के लिए कई रेलवे जोन में विशेष इंतजाम किए गए हैं। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर अतिरिक्त टीमें तैनात की गई हैं और यात्रियों की संख्या के हिसाब से स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।

Bihar Railway Special Trains

ट्रेन (फाइल फोटो-Istock)

रेल मंत्री खुद ले रहे हैं हालात का जायजा

यात्रियों की भीड़ और रेलवे की तैयारियों पर रेल मंत्री लगातार नजर बनाए हुए हैं। बिहार के पटना, मुजफ्फरपुर, राजेंद्र नगर, दरभंगा और दानापुर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन और यात्री सुविधाओं की समीक्षा की गई है। रेलवे का जोर इस बात पर है कि यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के लिए प्लेटफॉर्म पर अनावश्यक भीड़ का सामना न करना पड़े।

End of Feed