शहर

घर जाने की राह हुई आसान: मुंबई, गुजरात और कोलकाता से बिहार-यूपी के लिए दौड़ेगी Summer Special ट्रेन

Indian Railway ने गर्मियों की छुट्टियों में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मुंबई, गुजरात और कोलकाता से उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए Summer Special ट्रेनों की घोषणा की है।

Image

यूपी-बिहार जाने वालों को राहत

Photo : Times Now Digital

Indian Railway Summer Special Train: गर्मियों की छुट्टियों में अपने घर जाने का सपना देख रहे लाखों यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने एक बड़ी राहत दी है। इस सीजन में ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ और 'नो रूम' की स्थिति से निपटने के लिए रेलवे ने मुंबई, गुजरात और कोलकाता जैसे महानगरों से उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए विशेष 'समर स्पेशल' ट्रेनें शुरू हुई हैं।

भीषण गर्मी में कंफर्म टिकट की टेंशन होगी खत्म

हर साल की तरह 2026 की गर्मियों में भी घर जाने वालों की संख्या में भारी उछाल देखा जा रहा है। लंबी दूरी की नियमित ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट लंबी होने के कारण कंफर्म टिकट मिलना लगभग नामुमकिन हो जाता है। यात्रियों की इसी परेशानी को समझते हुए रेलवे ने लंबी दूरी के प्रमुख रूटों पर अतिरिक्त ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह कदम उन प्रवासियों के लिए उठाया गया है जो छुट्टियों में अपने परिवार से मिलने यूपी और बिहार जाते हैं।

इन रूटों पर दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन

समर स्पेशल ट्रेनों का मुख्य फोकस उन रूटों पर है जहां यात्रियों का दबाव सबसे ज्यादा रहता है। रेलवे ने मुंबई, कोलकाता और गुजरात के प्रमुख केंद्रों को उत्तर प्रदेश और बिहार के कई शहरों से जोड़ा है।

इन्हीं में से एक प्रमुख सेवा उधना-जयनगर अनरिजर्व्ड स्पेशल (09091/09092) है, जो गोरखपुर के रास्ते अपनी मंजिल तय करेगी। यह ट्रेन 12 अप्रैल को उधना से और 15 अप्रैल को जयनगर से चलाई गई है। रास्ते में यह वडोदरा, कोटा, आगरा फोर्ट, कानपुर सेंट्रल, गोरखपुर और दरभंगा जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी। अनरिजर्व्ड कोच होने के कारण उन यात्रियों को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा जो आखिरी वक्त पर यात्रा की योजना बना रहे हैं।

कम भीड़ और आरामदायक सफर का वादा

इन स्पेशल ट्रेनों के चलने से न केवल नियमित ट्रेनों पर बोझ कम होगा, बल्कि यात्रियों के पास यात्रा के अधिक विकल्प भी मौजूद होंगे। गर्मियों में स्कूलों की छुट्टियां होने के कारण यूपी-बिहार जाने वाली ट्रेनों में मारामारी मच जाती है। रेलवे की इस पहल से यात्रियों को धक्का-मुक्की से निजात मिलेगी और उनकी यात्रा पहले के मुकाबले अधिक सुगम और तनावमुक्त हो सकेगी। अगर आप भी इस सीजन में यात्रा करने वाले हैं, तो रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप पर इन स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल चेक करना आपके समय और मानसिक सुकून दोनों को बचा सकता है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article