भारत ने अहमदाबाद में 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स कराने के लिए मजबूत प्रस्ताव पेश किया

भारत सरकार की इच्छा है सि 2030 के कॉमनवेल्थ गेम्स अहमदाबाद में आयोजित हों। इसके लिए लंदन में मजबूत दावा पेश किया गया है। अगर सब ठीक रहा तो 2010 दिल्ली के बाद अब 2030 में अहमदाबाद में कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन होगा। बता दें कि 2030 में ही कॉमनवेल्थ गेम्स को 100 साल भी हो रहे हैं।

भारत में पिछली बार साल 2010 में राष्ट्रमंडल खेल यानी कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन दिल्ली में हुआ था। अब भारत ने 2030 के कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए अपना दावा पेश किया है। भारत ने लंदन में कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स की मूल्यांकन समिति के समक्ष मेजबानी का प्रस्ताव औपचारिक तौर पर पेश कर दिया है। भारत गुजरात के प्रमुख शहर अहमदाबाद में इन खेलों का आयोजन करने का इच्छुक है।

Delhi-commonwealth Games

2010 दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स की फाइल फोटो

हर्ष सांघवी, खेल मंत्री, गुजरात सरकार और डॉ. पी. टी. ऊषा, अध्यक्ष, सीजीए इंडिया ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। उनके साथ हरि रंजन राव, सचिव, खेल विभाग, युवा मामले और खेल मंत्रालय (MYAS), भारत सरकार; अश्विनी कुमार, प्रधान सचिव, खेल, युवा और सांस्कृतिक गतिविधि विभाग, गुजरात सरकार; बंछानिधि पाणि , आयुक्त, अहमदाबाद नगर निगम; रघुराम अय्यर, सीईओ, राष्ट्रमंडल खेल संघ भारत; लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह, कार्यकारी बोर्ड सदस्य, सीजीए इंडिया और अजय नरंग, अध्यक्ष, सीजीए के कार्यकारी सहायक, भारतीय टीम का हिस्सा थे।

End of Feed