अगले 72 घंटे बेहद खतरनाक! कहीं आंधी तो कहीं ओले, प्री-मानसून ने बदला मौसम का मिजाज, इन राज्यों में IMD का अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले 72 घंटों के लिए देश के कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस दौरान उत्तर भारत से लेकर दक्षिण और पूर्वोत्तर राज्यों तक प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। कई इलाकों में बिजली और ओले गिरने की संभावना भी जताई गई है।

Pre Monsoon in India: देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है और प्री मानसून गतिविधियां भी तेज होने लगी है। जिसके चलते उत्तर से लेकर दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत तक कई इलाकों में मौसम बिगड़ सकता है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 72 घंटों के लिए कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, लक्षद्वीप, असम, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में तेज बारिश की संभावना है। इस दौरान 30 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कई इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी गई है।

Weather (3)

देशभर में बदला मौसम, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना

केरल में कब होगी मानसून की एंट्री

फिलहाल अंडमान सागर, अंडमान और निकोबार द्वीप और बंगाल की खाड़ी में ही मॉनसून की एंट्री हो चुकी है। मौसम विभाग का कहना है कि 26 मई के आसपास दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में दस्तक दे सकता है। इससे पहले देश के कई हिस्सों में प्री-मानसून बारिश का प्रभाव नजर आने लगा है। जिसके चलते महाराष्ट्र और मराठवाड़ा क्षेत्र के कुछ हिस्सों में भी गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं यूपी में लू के प्रकोप के बीच मथुरा, आगरा, कानपुर, वाराणसी समेत कई जिलों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है। बिहार में भी गया, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया और कटिहार सहित कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।

End of Feed