Lipulekh, Limpiyadhura और Kalapani ही नहीं, बिहार के इस क्षेत्र में भी है नेपाल-भारत सीमा विवाद

भारत-नेपाल के बीच लिपुलेख (Lipulekh), लिम्पियाधुरा (Limpiyadhura) और कालापानी (Kalapani) ही नहीं, बल्कि और भी क्षेत्र है, जिसे लेकर दोनों देशों के बीच विवाद जारी है। आइए जानते हैं कि वो कौन सा इलाका है, जहां विवाद है।

India-Nepal Dispute in Susta Region: भारत और नेपाल के बीच हमेशा से अच्छे संबंध रहे हैं। दोनों देशों के लोग एक-दूसरे देश में आते जाते रहते हैं। दोनों के बीच कोई भी सख्त सीमा नहीं है, भारत-नेपाल के बीच एक बार फिर से जमीन विवाद का मामला गरमा गया है। फिलहाल जो मामला उठा है, वह पुराना ही है, जिसे नेपाल कई बार दोहरा चुका है। विवाद का ताजा मामला उस वक्त सामने आया, जब नेपाल ने लिपुलेख (Lipulekh), लिम्पियाधुरा (Limpiyadhura) और कालापानी (Kalapani) को अपने नोट पर छापने का फैसला किया। नेपाल के इस विवादित फैसले को संसद से भी पास कराया जा चुका है, लेकिन क्या आपको पता है कि भारत-नेपाल के बीच इन क्षेत्रों के अलावा भी एक जगह पर विवाद है। चलिए जानते हैं कि वह कौन सी जगह है, जहां इन क्षेत्रों के अलावा दोनों देशों के बीच विवाद है।

India Nepal Dispute

सांकेतिक फोटो।

किस जगह पर है विवाद?

बता दें कि भारत-नेपाल के बीच रोटी-बेटी का संबंध है। यानी कि दोनों देशों के लोग एक दूसरे देश में रोजगार व नौकरी करते हैं और शादियां भी होती हैं। इन सबके बावजूद कई जगहों को लेकर विवाद है। इन्हीं में एक विवादित क्षेत्र है सुस्ता क्षेत्र। सुस्ता क्षेत्र में विवाद का मुख्य कारण गंडक नदी का रास्ता बदलना है। नदी अपना मार्ग बदलती रहती है, जिस वजह से दोनों देशों के बीच विवाद है। सुस्ता क्षेत्र बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में पड़ता है, जबकि नेपाल इसे अपने देश का हिस्सा मानता है।

End of Feed