Heatwave: दुनिया के 21 सबसे गर्म शहर भारत में, 16 शहरों में पारा 47 डिग्री तक पहुंचा

घर से बाहर निकलना मना है! जी हां, देश में प्रचंड गर्मी का प्रकोप ही ऐसा है कि घर से निकलने में डर लग रहा है। उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के कई शहरों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

Heatwave: उत्तर भारत के मैदानी इलाकों के साथ ही उत्तर-पश्चिम राज्यों, सेंट्रल इंडिया और पूर्वी भारत में भी इन दिनों दिन के समय झुलसाने वाली धूप और हीटवेव का प्रकोप जारी है। प्रचंड गर्मी के चलते सूर्यास्त के घंटों बाद देर रात को भी घर की दीवारें और जमीन तपती हुई मससूस हो रही है। पारा सारी हदें पर कर रहा है और तापमान 47 डिग्री सेल्सिलय को भी पार करने को उतारू है। AQI वेदर के अनुसार दुनिया के 21 सबसे गर्म शहर भारत में ही हैं। बात Hottest 25 Cities की करें तो 25 में से 24 भारत के हैं और सिर्फ एक नेपाल का सहर है, जो 22वें नंबर पर है। चलिए इस बारे में विस्तार से जानते हैं

Heatwave 23rd May

आज शाम चार बजे दुनिया के 21 सबसे गर्म शहर भारत में

AQI वेदर के अनुसार आज यानी शनिवार 23 मई को 4 बजे दुनिया के 25 सबसे गर्म शहरों में से 24 भारत के शहर हैं। 22वें नंबर पर नेपाल का एक शहर है। चिंताजनक बात ये है कि इस लिस्ट मे टॉप 16 शहरों का तापमान 47 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है और यह सभी शहर भारत के हैं। जबकि टॉप 50 में से 48 शहरों का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से अधिकत है। सिर्फ दो शहर ऐसे हैं जिनका तापमान 45 डिग्री है और उनमें से भी एक नेपाल का शहर है और एक सऊदी अरब का। टॉप 50 में तीन शहर नेपाल के और एक सऊदी अरब का शहर है। बाकी दुनिया के सभी सबसे गर्म शहर भारत के ही हैं।

End of Feed