120 KM की रफ्तार, 14 घंटे में नाप देगी बंगाल से असम; लॉन्च हो गई भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

India first Vande Bharat Sleeper Train : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हावड़ा और गुवाहाटी के बीच चलने वाली भारत की पहली वंदे भारत पर ट्रेन (कामाख्या) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हावड़ा-कामाख्या वंदे भारत स्लीपर ट्रेन लगभग 1,000 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इसमें प्रथम एसी, द्वितीय एसी और तृतीय एसी सहित कुल 16 पूर्ण वातानुकूलित कोच होंगे, जिनमें लगभग 823 यात्रियों के बैठने-सोने की क्षमता है।

India first Vande Bharat Sleeper Train : पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन स्टेशन से हावड़ा और गुवाहाटी (कामाख्या) के बीच देश की पहली ‘वंदे भारत स्लीपर ट्रेन’ को रवाना कर दिया गया है।। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आधुनिक इंटीरियर के साथ बेहतर यात्रा का अनुभव देती है और यात्रियों को इस ट्रेन में सभी सुविधाएं जो है वह मिलेगी। हावड़ा-कामाख्या वंदे भारत स्लीपर ट्रेन लगभग 1,000 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इसमें प्रथम एसी, द्वितीय एसी और तृतीय एसी सहित कुल 16 पूर्ण वातानुकूलित कोच होंगे, जिनमें लगभग 823 यात्रियों के बैठने-सोने की क्षमता है।

Vande Bharat Sleeper Train

(हावड़ा-कामाख्या वंदे भारत स्लीपर ट्रेन -@RailMinIndia)

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की खासियत

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को आधुनिक भारत की बढ़ती परिवहन आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है। यह ट्रेन पूरी तरह से वातानुकूलित होगी और यात्रियों को “ कम दाम में विमान जैसा यात्रा अनुभव” मिलेगा। यह ट्रेन लंबी दूरी की यात्रा को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाएगी। इसके अलावा, हावड़ा-गुवाहाटी मार्ग पर यात्रा समय में 2.5 घंटे की महत्वपूर्ण कमी आएगी, जिससे धार्मिक यात्रा और पर्यटन को भी बड़ा बढ़ावा मिलेगा।

End of Feed